पुलवामा हमले पर कांग्रेस नेता उदित राज ने पाकिस्तान को दी क्लीन चिट, PM मोदी पर निशाना साधते हुए किया विवादित ट्वीट

कांग्रेस नेता उदित राज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि पुलवामा कांड पूर्व नियोजित था और सत्ता की भूख के लिए पीएम ने पुलवामा कांड खुद कराया।

Udit Raj
कांग्रेस नेता उदित राज  

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कांग्रेस नेताओं का विवादित बयान देने का सिलसिला जारी है। अब इसी कड़ी में कांग्रेस नेता उदित राज ने विवादित ट्वीट किया है। अपने ट्वीट में उदित राज ने कहा है कि पीएम मोदी की नौटंकी ने अब पुख्ता कर दिया है कि सत्ता की भूख के लिए पुलवामा कांड खुद कराया।

टाइम्स नाउ नवभारत से बात करते हुए अपने बयान पर उदित राज ने कहा कि जब हमारे जवानों को खतरा था और गृह मंत्रालय ने अनुरोध किया गया था तो जवानों को एयरलिफ्ट क्यों नहीं कराया गया। उन्होंने साथ ही कहा कि पंजाब में पीएम मोदी की सुरक्षा में कोई चूक नहीं हुई। वो चन्नी को बदनाम करना चाहते हैं।  

एक और ट्वीट में उदित राज ने कहा कि पीएम मोदी की सुरक्षा की नौटंकी  की आड़ में पाखंडियों का झाड़ - फूंक और पूजा -पाठ की दुकान चल पड़ी। एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा कि न मोदी जी के पास प्रदर्शनकारी पहुंचे, न गाली किसी ने दिया, न ईंट व पत्थर चला, न गोली चली, न डंडा- लाठी चला  तो कैसे उनकी जान का खतरा था। उनकी गाड़ी को गोली भी भेद नही सकती। महान नाटक कार ....

कांग्रेस नेता उदित राज का विवादित बयान-सरकारी फंड से मदरसे नहीं चल सकते तो कुंभ भी नहीं होना चाहिए 

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर