Covid-19 Cases in India, 19 April 2022: कोविड के नए मामलों में राहत, पर राजधानी दिल्ली दे रही है टेंशन

देश
किशोर जोशी
Updated Apr 19, 2022 | 10:22 IST

Covid-19 Cases in India in Last 24 Hours Today State wise, 19 April 2022: रविवार की तुलना में देश में सोमवार को कोरोना के मामलों में कमी देखी गई है लेकिन दिल्ली में मामले बढ़ रहे हैं।

Covid-19 Cases in India in Last 24 Hours Today State wise 19 April 2022
कोविड के नए मामलों में राहत, राजधानी दिल्ली दे रही है टेंशन 
मुख्य बातें
  • दिल्ली में कोरोना के मामले लगातार दे रहे हैं टेंशन
  • देश में रविवार की तुलना में सोमवार को करीब 40 फीसदी से कम मामले आए सामने
  • राजधानी दिल्ली में नए मामलों का आंकड़ा 500 के पार

Covid-19 Cases in India in Last 24 Hours Today State wise, 19 April 2022: केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार मामलों के मंत्रालय ने मंगलवार को बताया को कहा कि देश में मौतों की संख्या में भी वृद्धि दर्ज की गई है। बीते 24 घंटे में कोरोना के 1,247 नए मामले सामने आए हैं, जो रविवार की तुलना में काफी कम हैं। कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 11,860 हो गई है। देश में पॉजिटिविटी रेट 0.31 फीसदी हो गया है।  दिल्ली-एनसीआर के कम से कम 19 फीसदी निवासियों का कहना है कि उनके करीबी सोशल नेटवर्क में 1 या अधिक व्यक्ति ऐसे हैं, जिन्हें पिछले 15 दिनों में कोविड हुआ है।

इतने मरीज हुए ठीक

भारत में बीते 24 घंटे में कुल 928 मरीज ठीक हुए हैं, जिससे महामारी की शुरूआत से अब तक रिकवर हुए मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 4,25,11,701 हो गई है। भारत की रिकवरी रेट 98.76 प्रतिशत है। देशभर में बीते चौबीस घंटे में कुल 4,01,909 कोरोना टेस्ट किए गए। भारत ने अब तक 83.25  करोड़ से ज्यादा कोरोना टेस्ट किए हैं। देश में वीकली पॉजिटिविटी रेट 0.31 प्रतिशत है, जबकि डेली पॉजिटिविटी रेट 0.31 प्रतिशत है।
 

राज्य का नाम कुल केस नए केस
अंडमान व नोकोबार द्वीप समूह 0 0
आंध्र प्रदेश 43 1
अरुणाचल प्रदेश 6 4
असम 1349 -
बिहार 14 -
चंडीगढ़ 21 5
दिल्ली 1729 501
गोवा  19 6
गुजरात 101 13
हरियाणा 997 234
हिमाचल प्रदेश 63 15
जम्मू कश्मीर 67 7
झारखंड 12 2
कर्नाटक 1515 53
मध्य प्रदेश 43 05
महाराष्ट्र 634 59
मणिपुर 53 2
मिजोरम 559 99
राजस्थान 105 12
पंजाब 75 29
ओडिशा 160 13
तमिलनाडु 232 27
उत्तराखंड 389 9
उत्तर प्रदेश 695 114
पश्चिम बंगाल 290 59
     

गौरतलब है कि देश में सात अगस्त 2020 को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे।
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर