Covid-19 Cases in India, 23 April 2022: देश भर में कोरोना 2527 केस सामने आए, 33 की मौत

Covid-19 Cases in India in Last 24 Hours Today State wise, 23 April 2022: पिछले 24 घंटों में कोरोना के कुल 2527 नए केस सामने आए हैं।

covid cases in india in last 24 hours, covid cases in india in last 24 hours today state wise,
Covid-19 Cases in India, 23 April 2022: देश भर में कोरोना 2527 केस सामने आए 

Covid-19 Cases in India in Last 24 Hours Today State wise, 23 April 2022:भारत में एक दिन में 2,527 और मरीजों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद महामारी से अब तक संक्रमित होने वालों की कुल संख्या बढ़कर 4,30,54,952 हो गयी है, जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 15,079 पर पहुंच गयी है।केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शनिवार सुबह आठ बजे तक के अद्यतन आंकड़ों के अनुसार 33 मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 5,22,149 हो गयी है। उपचाराधीन मरीजों की संख्या संक्रमण के कुल मामलों का 0.04 प्रतिशत है, जबकि कोविड-19 से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 98.75 प्रतिशत है।

पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 838 मामलों की वृद्धि हुई है। संक्रमण की दैनिक दर 0.56 प्रतिशत और साप्ताहिक संक्रमण दर 0.50 प्रतिशत दर्ज की गयी।आंकड़ों के अनुसार, इस बीमारी से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4,25,17,724 हो गयी है जबकि मृत्यु दर 1.21 प्रतिशत दर्ज की गयी है। देशव्यापी कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक 187.46 करोड़ खुराकें दी जा चुकी है।

33 मरीजों की गई जान, 31 केरल और 2 दिल्ली के
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में जिन 33 और मरीजों ने जान गंवाई है उनमें से 31 की मौत केरल में और दो की दिल्ली में हुई। महामारी से देश में अभी तक 5,22,149 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें से 1,47,831 की महाराष्ट्र में, 68,781 की केरल, 40,057 की कर्नाटक, 38,025 की तमिलनाडु, 26,164 की दिल्ली, 23,502 की उत्तर प्रदेश और 21,200 लोगों की मौत पश्चिम बंगाल में हुई।

राज्य का नाम कुल केस नए केस
अंडमान व नोकोबार द्वीप समूह 0 0
आंध्र प्रदेश 50 5
अरुणाचल प्रदेश 10 6
असम 1355 5
बिहार 20 2
चंडीगढ़ 24 6
दिल्ली 1725 510
गोवा  19 6
गुजरात 101 13
हरियाणा 997 234
हिमाचल प्रदेश 63 15
जम्मू कश्मीर 69 7
झारखंड 15 2
कर्नाटक 151 53
मध्य प्रदेश 45 05
महाराष्ट्र 638 59
मणिपुर 54 2
मिजोरम 559 99
राजस्थान 105 12
पंजाब 76 29
ओडिशा 168 15
तमिलनाडु 232 27
उत्तराखंड 389 9
उत्तर प्रदेश 699 114
पश्चिम बंगाल 295 59
     

दूसरी बीमारियों से ग्रस्त लोग अधिक शिकार
स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अब तक जिन लोगों की कोरोना वायरस के संक्रमण से मौत हुई है, उनमें से 70 प्रतिशत से अधिक मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं। मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि उसके आंकड़ों का भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के आंकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है।

गौरतलब है कि देश में सात अगस्त 2020 को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे।देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गए थे। पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर