रक्षा मंत्री राजनाथ ने नौसेना को सौंपी INS खंडेरी, बोले- दुनिया को कार्टून बनाने में मदद कर रहा पाक

देश
Updated Sep 28, 2019 | 10:21 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

INS Khanderi: रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को स्कॉर्पिन क्लास की दूसरी पनडुब्बी आईएनएस खंडेरी सौंप दी। इस दौरान उन्होंन पाक पर निशाना साधते हुए कहा- पाक घर-घर जाकर कार्टून बनाने वालों की मदद कर रहा है।

INS Khanderi Indian Navy
आईएनएस खंडेरी में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह  |  तस्वीर साभार: ANI
मुख्य बातें
  • स्कॉर्पिन- कलवरी क्लास की दूसरी पनडुब्बी नौसेना को मिली
  • रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान पर साधा निशाना
  • बोले- 26/11 जैसे हमले को दोहराने की फिराक में हैं नापाक ताकतें

Defense Minister Rajnath Singh hand over INS Khanderi to Navy। नई दिल्ली: भारतीय नौसेना के बेड़े में शनिवार को एक और आधुनिक हथियार शामिल हो गया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आधुनिक तकनीक से लैस स्कॉर्पिन क्लास की दूसरी पनडुब्बी आईएनएस खंडेरी को आधिकारिक तौर पर नौसेना के सुपुर्द कर दिया। इस दौरान कश्मीर को मुद्दा बनाकर भारत के खिलाफ संयुक्त राष्ट्र सहित दुनिया भर में बोल रहे पाकिस्तान पर भी रक्षामंत्री ने निशाना साधा। राजनाथ सिंह ने कहा, 'पाकिस्तान दुनिया में दरवाजे- दरवाजे जाकर कार्टून बनाने वालों को कार्टून बनाने में मदद कर रहा है।'

भारतीय नौसेना को स्कॉर्पिन क्लास की दूसरी पनडुब्बी सौंपते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि यह बेहद गर्व की बात है कि भारत उन चुनिंदा देशों में है जो अपनी पनडुब्बियों का निर्माण खुद कर सकता है। रक्षा मंत्री ने कहा, 'हमारे क्षेत्र में जो भी शांति भंग करेगा भारतीय नौसेना उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगी।'

राजनाथ ने मुंबई में आईएनएस खंडेरी को नौसेना में शामिल करने के दौरान कहा कि कुछ ऐसी ताकते हैं जो भारत के तटीय क्षेत्र में मुंबई जैसे हमले दोबारा करना चाहती है, हम ऐसा होने नहीं देंगे।

स्कॉर्पिन क्लास की पहली पनडुब्बी आईएनएस कलवरी पहले ही देश की सेवा में तैनात है। जबकि दो अन्य पनडुब्बियां आईएनएस करंज और आईएनएस बेला निर्माण प्रक्रिया के अंतिम चरण और परीक्षणों से होकर गुजर रही हैं। बता दें कि भारत फ्रांस की कंपनी डीसीएनएस की मदद से स्कॉर्पिन क्लास की पांच पनडुब्बियां बनाने पर काम कर रहा है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर