दिल्ली-NCR में अचानक बदला मौसम, चल रही तेज हवाएं, मिली गर्मी से राहत

देश
Updated May 06, 2021 | 19:36 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Delhi NCR weather: दिल्ली-NCR के मौसम में बदलाव हुआ है, जिससे गर्मी से राहत मिली है। कई जगह धूल भरी आंधी चल रही है और कई जगह दिन में ही अंधेरा हो गया है।

Delhi weather
लोगों को मिली गर्मी से राहत  |  तस्वीर साभार: ANI

नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार दोपहर को अचानक मौसम बदल गया। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। मौसम को लेकर IMD का पूर्वानुमान है कि तेज हवा के साथ कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम तीव्रता की बारिश होगी। कई जगह बादल भी गरज रहे हैं। 

मौसम विभाग ने अनुमान लगाया था कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आसमान साफ रहने और हल्की बारिश होने के आसार हैं। न्‍यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता हैं।  

दिल्ली में गरज चमक के साथ धूल भरी हवाएं चलीं। इससे पहले बृहस्पतिवार सुबह में गर्मी रही क्योंकि न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से दो डिग्री अधिक था। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़े के अनुसार सुबह 9 बजे दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक 153 दर्ज किया गया जो 'मध्यम' श्रेणी में आता है। सुबह 8.30 बजे सापेक्ष आर्द्रता 59 प्रतिशत दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर