राहुल गांधी को कांग्रेस अध्यक्ष बनाने की उठी मांग, यूथ कांग्रेस ने पास किया प्रस्ताव

देश
गौरव श्रीवास्तव
गौरव श्रीवास्तव | कॉरेस्पोंडेंट
Updated Sep 06, 2021 | 21:46 IST

यूथ कांग्रेस ने एक प्रस्ताव पास किया जिसमे कहा गया कि कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को फिर से कांग्रेस पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया जाए।

Demand to make Rahul Gandhi as Congress President, Youth Congress passed the resolution
राहुल गांधी 
मुख्य बातें
  • यूथ कांग्रेस की गोवा में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक हुई।
  • राहुल गांधी को कांग्रेस पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने की मांग उठी।
  • राहुल गांधी को अध्यक्ष बनाने के प्रस्ताव को पास किया गया।

राहुल गांधी को कांग्रेस पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने की मांग फिर से जोर पकड़ती हुई दिखाई दे रही है। इससे जुड़ा हुआ एक प्रस्ताव इंडियन यूथ कांग्रेस की गोवा में चल रही राष्ट्रीय कार्यकारिणी में पास किया गया। इंडियन यूथ कांग्रेस ने गोवा में दो दिन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक रखी थी। यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवासन बीवी और उनकी टीम ने कोरोना काल में जरूरतमंद लोगों की बड़े स्तर पर सहायता की थी।

दो दिन चली इस बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा हुई। जिसमें बेरोजगारी, बढ़ती मंहगाई, किसानों की समस्या, राष्ट्रीय सुरक्षा, मुद्रीकरण जैसे मुद्दे हावी रहे। राहुल गांधी को अध्यक्ष बनाने के प्रस्ताव को पास करते हुए श्रीनिवास बीवी ने कहा कि यूथ कांग्रेस आने वाले दिनों में राहुल की अगुवाई में देश के सभी बड़े जरूरी मुद्दों को सड़कों पर उतरेगी।

क्या हैं इस प्रस्ताव के मायने!

कोरोना महामारी के दौरान जिस तरह से यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी ने संगठनात्मक तौर पर जरूरतमंद लोगों को अस्पताल में बेड, ऑक्सीजन की मदद से लेकर खाने का इंतजाम कराया, उसकी तारीफ सत्ता पक्ष से लेकर विपक्ष के नेताओं और आम जनता की। इस बारे में जब श्रीनिवास से पूछा गया था तो उन्होंने इसका सारा क्रेडिट राहुल गांधी की सोच को दिया था। जाहिर है कि 'इंडियन यूथ कांग्रेस' वो संगठन है जिसमें कांग्रेस नेता राहुल गांधी का दबदबा है। इस प्रस्ताव से राहुल गांधी के अध्यक्ष पद की दावेदारी को भी बल मिलेगा।

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर