नशे में धुत यात्री ने किया 'आसमान' में हंगामा, मजबूरन मुंबई में करानी पड़ी फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग

पुलिस के पास भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 336 और विमान नियम की धारा 22ए और 23 के तहत आरोपी को गिरफ्तार किया है। रविवार को आरोपी को एक दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।

Drunk passenger creates ruckus mid-air, flight forced to make emergency landing in Mumbai
आरोपी ने क्रू मेंबर के साथ की बदतमीजी और गाली गलौच भी की (प्रतीकात्मक तस्वीर) 
मुख्य बातें
  • नशे में धुत शख्स ने फ्लाइट में किया हंगामा
  • यात्रियों और क्रू मेंबर के साथ की बदतमीजी और गाली गलौच
  • बेंगलुरु से दोहा जा रहे विमान की करानी पड़ी मुंबई में इमरजेंसी लैंडिंग

मुंबई: कतर की राजधानी से बेंगलुरु जा रही एक फ्लाइट में शराब के नशे में धुत एक यात्री ने इतना हंगामा किया कि सहयात्री परेशान हो उठे। नशे में धुत शख्स ने चालक दल के सदस्यों और अन्य यात्रियों के साथ बदसलूकी की जिसके बाद दोहा-बेंगलुरु फ्लाइट को मुंबई में इमरजेंसी लैंडिंग करने के लिए मजबूर होना पड़ा। मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर फ्लाइट की लैंडिग होने के बाद, सहार पुलिस ने मोहम्मद सरफुद्दीन उलवर नाम के इस हुडदंगी यात्री को गिरफ्तार कर लिया।

इमरजेंसी लैंडिंग

घटना शनिवार देर रात की है जब इंडिगो का एक विमान कतर की राजधानी दोहा से बेंगलुरु जा रहा था। प्राथमिकी के अनुसार आरोपी नशे में धुत होकर पहले क्रू मेंबर्स के साथ बदसलूकी करने लगा। बाद में वह अपनी सीट से उठ खड़ा हुआ और अन्य यात्रियों से बहस करने के साथ गाली-गलौज करने लगा। इसके बाद पायलट ने भी उसे चेताया लेकिन उसने एक नहीं सुनी जिस वजह से विमान की आपातकालीन लैंडिंग हुई।

Chandigarh Crime: चंडीगढ़ के सेक्टर-82 में फायरिंग, नशे में धुत्‍त युवक ने चलाई ताबड़तोड़ गोलियां, मामला दर्ज

आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 336 (दूसरों के जीवन या व्यक्तिगत सुरक्षा को खतरे में डालने वाला कार्य) और धारा 22A (हमला करना, धमकाना या धमकी देना, चाहे शारीरिक या मौखिक रूप से, की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है। रविवार को आरोपी को एक दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। आपको बता दें कि कुछ समय पहले अहमदाबाद से लखनऊ आ रही इंडिगो की फ्लाइट में नशे में धुत तीन युवकों ने महिला क्रू से छेड़छाड़ की थी जिसके बाद तीनों को हिरासत में ले लिया गया था।

Lucknow Viral Video News: फिर विवादों में समिट बिल्डिंग, युवती से छेड़खानी के बाद दो पक्षों में जमकर मारपीट, वीडियो वायरल

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर