पश्चिम बंगाल: UNESCO ने दिया दुर्गा पूजा को विरासत का दर्जा, PM मोदी ने बताई गर्व और खुशी की बात

देश
भाषा
Updated Dec 15, 2021 | 21:04 IST

Durga Puja: पश्चिम बंगाल की दुर्गा पूजा को UNESCO की 'अमूर्त विरासत सूची' में शामिल किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे प्रत्येक भारतीय के लिए गर्व और उल्लास का विषय करार दिया।

durga puja
दुर्गा पूजा 

कोलकाता/नई दिल्ली: संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) ने बुधवार को पश्चिम बंगाल के दुर्गा पूजा उत्सव को विरासत का दर्जा दिया। उधर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस फैसले की सराहना करते हुए इसे गर्व एवं खुशी का पल करार दिया है। यूनेस्को ने ट्विटर पर देवी दुर्गा की मूर्ति वाली एक तस्वीर के साथ ट्वीट किया कि कोलकाता में दुर्गा पूजा को अभी-अभी अमूर्त विरासत सूची में शामिल किया गया है। भारत को शुभकामनाएं।

राज्य विरासत आयोग के अध्यक्ष सुवप्रसन्ना ने कहा कि दुर्गा पूजा पंडालों के निर्माण के शिल्प कौशल को प्रदर्शित करने वाले 'रेड रोड कार्निवल' ने दुनिया भर में लोगों को इसकी भव्यता को लेकर जागरूक किया है जोकि त्योहार का पर्याय है। 

इस बीच, कोलकाता के दुर्गा पूजा उत्सव को विरासत का दर्जा मिलने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूनेस्को के इस फैसले की सराहना की और इसे प्रत्येक भारतीय के लिए गर्व और उल्लास का विषय करार दिया। मोदी ने ट्वीट कर कहा कि प्रत्येक भारतीय के लिए गर्व और उल्लास का पल। दुर्गा पूजा हमारी सर्वोत्तम परंपराओं और लोकाचार को पेश करती है और कोलकाता की दुर्गा पूजा का अनुभव हर किसी के पास होना चाहिए।

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर