EXCLUSIVE: घोड़े पर बैठकर इंटरव्यू देने आए योग गुरु रामदेव, हेल्थ-वेल्थ, कश्मीर फाइल्स, राजनीति पर बेबाकी से दिए जवाब

देश और दुनिया को हेल्थ की टिप्स देने वाले योग गुरु बाबा रामदेव अब हेल्थ के साथ-साथ वेल्थ बढ़ाने का टिप्स दे रहे हैं। टाइम्स नाउ नवभारत ने उनसे खास बातचीत की। उन्होंने योग-उद्योग, कश्मीर फाइल्स और वर्तमान राजनीति पर पूछे गए सवालों के बेबाकी से जवाब दिए। 

EXCLUSIVE: Yoga guru Ramdev came to give interview sitting on horse, gave candid answers on Health-Wealth, Kashmir Files, Politics
योगगुरु स्वामी रामदेव SUPER EXCLUSIVE इंटरव्यू 
मुख्य बातें
  • रामदेव ने योग-उद्योग और कर्मयोग के मंत्र दिए।
  • रामदेव ने कहा कि क्षेत्रीय पार्टियों के दिन लद गए।
  • रामदेव ने बताया कश्मीरी हिंदुओं को इंसाफ कैसे मिलेगा।

योग गुरु बाबा रामदेव घोड़े पर बैठकर इंटरव्यू देने पहुंचे और योग-उद्योग, हेल्थ और वेल्थ, फिल्म कश्मीर फाइल्स, राहुल, सोनिया, ममता, क्षेत्रीय पार्टियों और 2024 में किसकी सरकार बनेगी? इन सवालों के साथ टाइम्स नाउ नवभारत की एडिटर इन चीफ नाविका कुमार ने योग गुरु रामदेव से खास बातचीत की। उन्होंने सारे सवालों का बेबाकी से जवाब दिया। हेल्थ और वेल्थ दोनों के गुरु बनने वाले रामदेव ने कहा कि देश को हेल्थ के साथ वेल्थ भी देंगे। योगी करेंगे तो 18 घंटे काम कर सकेंगे। एक तरफ योग है तो दूसरी तरफ उद्योग है।

उन्होंने कहा कि रुचि सोया को आईपीओ आने वाला है। रूचि सोया को नंबर वन ब्रांड बनाने का संकल्प लिया है। शेयर बाजार में इतिहास रचने के लिए आगे बढ़ रहे हैं। रूचि सोया का प्रोफिट 3 से 4 गुना बढ़ा दिया है। पतंजलि का फूड प्रोफोलियो रूचि सोया में डालेंगे। भारत को आर्थिक और आध्यात्मिक शक्ति बनाने का संकल्प लिया है। मैं ग्राउंड पर रहने वाला आदमी है। हमारे पास 500 के करीब साइंटिस्ट है। शेयर मार्केट में पहली बार कोई संन्यासी उतर रहा है। 65 प्रतिशत फूड ऑयल हम आयात करते हैं। हमारे पास करीब 1 हजार प्रोडक्ट हैं। रूचि सोया का टर्नओवर डबल कर दिया। हम रिसर्च, सेल्स मार्केटिंग खुद करते हैं। बाबा रामदेव ने कहा कि इस देश को खाद्य तेल में आत्‍मन‍िर्भर बनाना है, हर व्‍यक्‍त‍ि को आत्‍मन‍िर्भर बनाना है, ताक‍ि वो सम्‍मान से जी सके।

बाबा रामदेव ने कहा कि मैं सुबह 4 बजे से रात 10 बजे तक काम करता हूं, मैंने 45 साल से छुट्टी की छुट्टी कर रखी है। आज से 50 साल बाद देश बूढ़ा होना भूल जाएगा। डायरेक्ट इन डायरेक्ट हमसे 5 लाख लोग जुड़े हैं। सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक रोगियों को देखता हूं। हमारा लक्ष्य है कि भारत की अर्थव्यवस्था अमेरिका से भी बड़ा हो। लाखों लोगों का साम्राज्य हम खड़ा कर चुके है। मैं सुबह 4 बजे से सुबह 10 बजे तक योग करता हूं, ज‍िन्‍होंने मुझे 30 साल पहले देखा था, वैसा ही मैं आज द‍िखता हूं और आगे भी वैसा ही द‍िखूंगा। करीब 1 लाख लोग रोज हमारे यहां इलाज के लिए आते हैं। एक योगी अनेक भूमिका में रह सकता है। पूर्वजों के सपनों का भारत बनाने में जुटा हूं। 

योगी का मतलब होता है क‍ि जो सबके ल‍िए उपयोगी हो

बाबा रामदेव ने कहा कि हमारे पास आर्थ‍िक, सैन्‍य, सामर‍िक और ज्ञान की ताकत होनी चाह‍िए, सभी तरह की ताकत होगी तभी तो भारत सुपर पॉवर बनेगा। योगी का मतलब होता है क‍ि जो सबके ल‍िए उपयोगी हो, जो दो चार बच्‍चों को पाल ले उसे संसारी बनना चाह‍िए, योगी तो सबको पालता है। बाबा रामदेव ने कहा कि सबमें ह‍िस्‍सेदारी हो सकती है, लेक‍िन रोग कोई नहीं बांटता, इसील‍िए सुबह-सुबह मेरे साथ योग कीज‍िए, ज‍िंदगी में कभी रोग नहीं होगा। अगर हर काम में फ‍िट रहना है तो सबसे पहले शारीर‍िक रूप से फ‍िट रहें, सुबह योग करो और द‍िनभर काम करो, रात में जी भर कर नींद लो।

कश्मीर फाइल्स पर क्या बोले स्वामी रामदेव?

फिल्म कश्मीर फाइल्स पर उन्होंने कहा कि अब बहुत कमाई हो चुकी होगी। अब उसे यूट्यूब पर डाल देना चाहिए। ताकि देश के सभी लोगों सच्चाई पता चल सके। कश्मीर फाइल्स ने बहुत कमाई कर ली, अब सोशल मीड‍िया पर इसके ल‍िंक्स आने चाह‍िए, ताक‍ि सबको पता चले क‍ि कश्‍मीर में हुआ क्‍या था।

2024 में किसकी सरकार...रामदेव ने क्या कहा?

2024 में किसकी सरकार बनेगी इसपर रामदेव ने कहा कि देश के लिए अच्छा होने वाला है। राष्ट्र हित के नाम पर देश में सरकार बनेगी। क्षेत्रीय दल अब खत्म होंगे। भारत की राष्‍ट्रीय राजनीत‍ि अब करवट ले रही है, घरेलू पार्ट‍ियों के द‍िन लदने वाले हैं। जो राष्‍ट्र और राष्‍ट्रीयता के बारे में सोचेंगे उनके साथ देश होगा, जो अपने बारे में सोचेंगे उनके साथ देश खड़ा नहीं होगा ये तय है।
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर