LoC पर भारत का मुंहतोड़ जवाब, जवाबी फायरिंग में में 5 पाकिस्तानी सैनिकों की मौत

देश
आईएएनएस
Updated Dec 11, 2020 | 10:36 IST

नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी गोलाबारी का भारत ने मुंहतोड़ जवाब दिया है। भारत की फायरिंग में पांच पाकिस्तानी सैनिकों की मौत हो गई है।

Five Pakistani soldiers killed in retaliatory firing by India along LoC
LoC पर भारत का मुंहतोड़ जवाब, 5 पाकिस्तानी सैनिकों की मौत 
मुख्य बातें
  • पाकिस्तान को भारत ने एक बार फिर दिया मुंहतोड़ जवाब, एलओसी पर एक्शन
  • भारत की जवाबी कार्रवाई में मारे गए पांच पाकिस्तानी सैनिक
  • तीन पाक सैनिक घायल, कई बंकर भी नष्ट किए गए

जम्मू: जम्मू एवं कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर भारतीय सेना द्वारा रात भर की गई जवाबी कार्रवाई में पांच पाकिस्तानी सैनिक मारे गए और तीन घायल हो गए। यह जानकारी सुरक्षा सूत्रों से मिली। सूत्रों ने कहा, "पाकिस्तान ने गुरुवार को पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के मनकोट सेक्टर में नागरिकों व उनकी सुविधाओं को निशाना बनाते हुए बिना वजह गोलीबारी शुरू कर दी।'

पाक सेना ने नागरिक ठिकानों को बनाया था निशाना

सूत्रों ने आगे कहा, 'पाकिस्तान की सेना द्वारा नागरिक सुविधाओं को लक्ष्य बना कर किए गए अंधाधुंध गोलीबारी में नागरिक संपत्ति को नुकसान हुआ।' उन्होंने आगे कहा, 'इसके बाद भारतीय सेना द्वारा जवाबी कार्रवाई की गई, जिसमें पांच पाकिस्तानी सैनिक मारे गए और तीन घायल हो गए। उनके कई बंकर भी नष्ट कर दिए गए हैं।'

इस साल पाक ने किए 3200 से अधिक सीज फायर

दोनों पक्षों के बीच 2 घंटे तक गोलीबारी हुई। इस साल की शुरुआत के बाद से पाकिस्तान ने कई बार साल 1999 में दोनों देशों के बीच हुए द्विपक्षीय युद्धविराम समझौते का उल्लंघन किया है। जम्मू एवं कश्मीर में जनवरी 2020 से नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान द्वारा 3200 से अधिक संघर्ष विराम उल्लंघन में 30 नागरिक मारे गए हैं और 100 से अधिक घायल हुए हैं

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर