Manmohan Singh Health:पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को 18 दिन बाद AIIMS से मिली छुट्टी

Manmohan Singh Health Update:देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह को रविवार शाम अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। डॉ मनमोहन सिंह बीते कई दिनों से दिल्ली स्थित एम्स अस्पताल में भर्ती थे। 

Manmohan Singh Health
देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह को रविवार शाम अस्पताल से छुट्टी दे दी गई 

नयी दिल्ली: पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह (Manmohan Singh) को रविवार को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) से छुट्टी मिल गई जहां पर कई दिन से उनका उपचार चल रहा था,अस्पताल के सूत्रों ने यह जानकारी दी। 89 साल के मनमोह सिंह  को बुखार आने और कमजोरी की शिकायत के बाद 13 अक्टूबर को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।

पूर्व प्रधानमंत्री को एम्स के कार्डियो-न्यूरो सेंटर के एक निजी वार्ड में भर्ती करवाया गया था जहां डॉ. नीतीश नायक के नेतृत्व में हृदयरोग विशेषज्ञों के दल ने उनका उपचार किया। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने एम्स जाकर सिंह का हालचाल जाना था।

गौर हो कि 13 अक्टूबर को अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, यहां वरिष्ठ डॉक्टरों की एक टीम लगातार उनका चेकअप और निगरानी कर रही थी। डॉक्टरों की इस टीम के मुताबिक पूर्व प्रधानमंत्री अब पूरी तरह से स्वस्थ्य है।

पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह 13 अक्टूबर बुधवार शाम 6 बजे स्वास्थ्य में गिरावट आने के उपरांत दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान पहुंचे थे।

2009 में उनकी AIIMS में ही एक कोरोनरी बाईपास सर्जरी हुई थी

एम्स के कार्डियो टावर में डॉक्टर नीतीश नायक की देखरेख में मनमोहन सिंह का चेकअप किया गया। पूर्व प्रधानमंत्री को पिछले दो दिन से हल्का बुखार था, जिसके बाद वह अस्पताल पहुंचे थे। इससे पहले 2009 में, मनमोहन सिंह की दिल्ली के एम्स में ही एक कोरोनरी बाईपास सर्जरी हो चुकी है। इस सर्जरी के बाद डॉक्टर के निदेर्शानुसार मनमोहन सिंह सामान्य जांच के लिए अस्पताल आते रहते हैं।

अप्रैल महीने में कोरोना संक्रमित भी हो गए थे

गौरतलब है कि डॉक्टर मनमोहन सिंह अप्रैल महीने में कोरोना संक्रमित भी हो गए थे। इसके बाद भी उन्हें एम्स के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया था। डॉक्टर मनमोहन सिंह संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (UPA) सरकार के दौरान दो बार प्रधानमंत्री रह चुके हैं।
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर