हरियाणा सरकार ने महिलाओं को दिया बड़ा गिफ्ट, रक्षा बंधन पर रोडवेज की बसों में कर सकेंगी मुफ्त यात्रा

हरियाणा सरकार ने रक्षा बंधन के मौके पर महिलाओं को बड़ा उपहार दिया है। महिलाओं को हरियाणा रोडवेज की बसों मुफ्त में यात्रा की सुविधा दी जाएगी।

Haryana government gave a big gift to women, will be able to travel free on Haryana Transport buses buses on Raksha Bandhan
मनोहर लाल खट्टर सरकार महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान किया है। 

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने रक्षा बंधन के मौके पर महिलाओं को बड़ा गिफ्ट दिया है। मनोहर लाल खट्टर सरकार ने 29 जुलाई 2022 को ऐलान किया कि 10 अगस्त दोपहर 12 बजे से 11 अगस्त 12 बजे रात तक हरियाणा परिवहन बसों में महिलाओं को मुफ्त में यात्रा की सुविधा दी जाएगी।

सीएमओ हरियाणा ने ट्वीट किया कि हरियाणा सरकार ने महिलाओं को रक्षाबंधन का तोहफा देते हुए इस वर्ष भी हरियाणा परिवहन की बसों में मुफ्त यात्रा सुविधा प्रदान करने का निर्णय लिया है। मुफ्त यात्रा की सुविधा 10 अगस्त, 2022 को दोपहर 12 बजे से आरम्भ होकर 11 अगस्त, 2022 रक्षाबंधन के दिन मध्य रात्रि 12 बजे तक रहेगी।

हरियाणा के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने शुक्रवार को कहा कि अगले महीने रक्षा बंधन के अवसर पर राज्य परिवहन की बसों में महिलाएं मुफ्त में यात्रा कर सकेंगी। इस वर्ष 11 अगस्त को रक्षा बंधन का पर्व मनाया जाएगा। मंत्री ने कहा कि महिलाएं और 15 वर्ष की आयु तक के बच्चे, 10 अगस्त दोपहर 12 बजे से 11 अगस्त तक हरियाणा रोडवेज की सभी 'साधारण' बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगे।

शर्मा ने कहा कि रक्षा बंधन के अवसर पर बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा पिछले कई वर्षों से दी जा रही थी, लेकिन कोविड-19 महामारी के दौरान इसे बंद करना पड़ा था। उन्होंने कहा कि महामारी से उपजी स्थिति में अब सुधार हुआ है, जिसके चलते इस सुविधा को बहाल करने का निर्णय लिया गया है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर