Hindi Samachar 14 मई: माणिक साहा होंगे त्रिपुरा के नए मुख्यमंत्री, सर्वे के पहले दिन ज्ञानवापी मस्जिद परिसर से क्या क्या मिला?

Hindi Samachar 14 May, 2022: त्रिपुरा बीजेपी विधायक दल के नेता माणिक साहा चुने गए, अगले सीएम माणिक साहा होंगे।, ज्ञानवापी मस्जिद के परिसर के पहले दिन का सर्वे बिना किसी बाधा के संपन्न हो चुका है,यहां पढ़ें दिनभर की अहम खबरें:-

NEWS WRAP 14 May 2022
Hindi Samachar 14 मई: आज के प्रमुख समाचार, बड़ी खबरें 

Hindi Samachar 14 May: केजरीवाल सरकार ने दिए दिल्ली के मुंडका अग्निकांड की मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश, मृतक परिवार को 10 लाख का मुआवजा, पाकिस्तान ने भारतीय मछुआरों और उनकी एक नाव को अपने कब्जे में ले लिया है वहीं उदयपुर में कांग्रेस चिंतन शिविर का आयोजन हुआ है, यहां पढ़ें दिनभर की अहम खबरें:-

माणिक साहा होंगे त्रिपुरा के नए मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष बनाए जा सकते हैं बिप्लब कुमार देब

केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के केंद्रीय पर्यवेक्षक भूपेंद्र यादव ने ट्वीट कर बताया कि  त्रिपुरा बीजेपी विधायक दल के नेता माणिक साहा चुने गए। अगले सीएम माणिक साहा होंगे। पढ़ें पूरी खबर-

Gyanvapi Mosque Survey: जानें, सर्वे के पहले दिन ज्ञानवापी मस्जिद परिसर से क्या क्या मिला

ज्ञानवापी मस्जिद के परिसर के पहले दिन का सर्वे बिना किसी बाधा के संपन्न हो चुका है। पहले दिन के सर्वे में तहखाने के दो कमरों की वीडियोग्राफी करायी गई। पहले दिन क्या हुआ हासिल हुआ उस पर हर किसी की नजर है। पढ़ें पूरी खबर-

Delhi Fire:केजरीवाल सरकार ने दिए मुंडका अग्निकांड की मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश, मृतक परिवार को 10 लाख का मुआवजा

दिल्ली के मुंडका में जिस जगह शुक्रवार को आग लगी थी वहां आज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पहुंचे और ताजा हालात का जायजा लिया। इस हादसे में अभी तक 27 लोगों की मौत हो गई है जबकि12 लोग घायल हैं जिसमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। पढ़ें पूरी खबर-

कांग्रेस चिंतन शिविर दिशाहीन हो रहा है, बिना पोस्टमॉटम के भविष्य रोडमैप पर कैसे बनेगी रणनीति? 

उदयपुर में कांग्रेस चिंतन शिविर (Udaipur Congress Chintan Shivir) दिशाहीन होती जा रही है। शिविर का उद्देश्य तो था पिछली गलतियों से सीख लेकर भविष्य का रोडमैप तैयार करना। लेकिन ऐसा कुछ होता दिख नही रहा है। पढ़ें पूरी खबर-

पाकिस्तान ने भारतीय मछुआरों पर की गोलीबारी? नाव सहित 8 मछुआरे पाकिस्तान के कब्जे में

पाकिस्तान ने भारतीय मछुआरों और उनकी एक नाव को अपने कब्जे में ले लिया है। भारतीय मछुआरों पर पाकिस्तानी समुद्री सुरक्षा एजेंसी द्वारा गोलीबारी की भी अपुष्ट खबर है। पढ़ें पूरी खबर-

Kabhi Eid, Kabhi Diwali: लंबे बाल, हाथ में रॉड, सामने आया कभी ईद, कभी दिवाली से सलमान खान का फर्स्ट लुक

सलमान खान की फिल्म कभी ईद, कभी दिवाली की शूटिंग शुरू हो गई है। फिल्म से सलमान खान का फर्स्ट लुक भी जारी हो गया है। देखें सलमान खान का फर्स्ट लुक... पढ़ें पूरी खबर-

KKR vs SRH Live Cricket Score, IPL 2022: कोलकाता ने पावर प्ले में जुटाए 55 रन, रहाणे और राणा ने खोले हाथ

आज कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) का आमने-सामने हैं। केकेआर मौजूदा सीजन में अपना 13वां और एसआरएच 12वां मुकाबला खेलने के लिए मैदान पर उतरी है। कोलकाता की कमान श्रेयस अय्यर के पास है। पढ़ें पूरी खबर-

MP: गुना में शिकारियों ने SI समेत 3 पुलिसकर्मियों को गोलियों से भूना, शिवराज ने किया 1 करोड़ मुआवजे का ऐलान

मध्य प्रदेश के गुना में पुलिस और काले हिरण के शिकारियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई है, जिसमें तीन पुलिसकर्मियों की मौत हो गई। मामले पर सीएम ने खुद संज्ञान लिया है। पढ़ें पूरी खबर-
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर