Hindi Samachar 17 फरवरी: हिजाब विवाद पर सुनवाई टली, NSE की पूर्व CEO के कैम्‍पस पर IT का छापा

Hindi Samachar 17 February: हिजाब विवाद पर कर्नाटक हाई कोर्ट में अब शुक्रवार को सुनवाई होगी। NSE की पूर्व CEO के परिसरों पर आयकर विभाग ने छापेमारी की है। यूक्रेन संकट के बीच भारत पर भी कूटनीतिक दबाव बढ़ता जा रहा है। यहां पढ़ें दिनभर की अहम खबरें:

hindi news
17 फरवरी की बड़ी और प्रमुख खबरें 

Hindi Samachar 17 February: हिजाब विवाद पर गुरुवार को भी कर्नाटक हाई कोर्ट में सुनवाई हुई, जिस दौरान अदालत ने दोनों पक्षों को सुना। सुनवाई शुक्रवार को भी जारी रहेगी। आयकर विभाग ने NSE की पूर्व सीईओ चित्रा रामकृष्ण के ठिकानों पर छापेमारी की है। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने मोदी सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए हैं। पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्‍नी ने अपने 'भैया' वाले बयान पर बढ़ते विवाद के बीच सफाई दी है। यूक्रेन पर गहराते संकट के बीच अमेरिका ने अब भारत पर कूटनीतिक दबाव बढ़ा दिया है। यहां पढ़ें दिनभर की अहम खबरें :

हिजाब विवाद : छात्राओं ने मांगी शुक्रवार को स्‍कूल में हिजाब पहनने की अनुमति, कोर्ट में कल फिर होगी सुनवाई

हिजाब विवाद पर आज फिर कर्नाटक हाई कोर्ट की बड़ी बेंच में सुनवाई हुई। अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद इसे शुक्रवार के लिए स्‍थग‍ित कर दिया। छात्राओं ने शुक्रवार के दिन और रमजान के महीने में स्‍कूल में हिजाब पहनने की अनुमति मांगी। पढ़ें पूरी खबर

'चीन सीमा पर बैठा है, सरकार इस बात को दबा रही है', सरकार पर बरसे मनमोहन सिंह

पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में उन्होंने मोदी सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए हैं। सिंह ने कहा है कि लोगों की समस्याओं के लिए आज भी नेहरू को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर

बड़ी कार्रवाई: NSE की पूर्व सीईओ के परिसरों पर आयकर विभाग के छापे, जानें क्या है मामला

SEBI ने चित्रा रामकृष्ण और अन्य पर सुब्रमण्यम की मुख्य रणनीतिक सलाहकार के तौर पर नियुक्ति और फिर समूह परिचालन अधिकारी एवं प्रबंध निदेशक के सलाहकार के तौर पर उनकी पुन: नियुक्ति में नियमों के उल्लंघन का आरोप लगाया था। पढ़ें पूरी खबर

'भैया' वाले बयान पर बवाल: CM चन्‍नी ने दी सफाई, समर्थन में प्रियंका गांधी, BJP-AAP पर बोला हमला

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पंजाब में विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए हैं, जहां उन्‍होंने बीजेपी और आम आदमी पार्टी पर तीखे वार किए तो यूपी-बिहार को लेकर दिए गए सीएम चन्‍नी के बयान का बचाव किया। मामले को तूल पकड़ता देख सीएम चन्‍नी ने भी इस पर सफाई दी है। पढ़ें पूरी खबर

'हमें कोई धक्के देकर निकाल दे वह अलग बात है', मनीष तिवारी का कांग्रेस पर पलटवार

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नेता मनीष तिवारी ने बड़ा बयान दिया है। तिवारी ने कहा है कि उन्होंने कांग्रेस पार्टी को अपने 40 साल दिए हैं। अब उगर उन्हें कोई धक्का देकर बाहर निकाल देता है तो यह अलग बात है। पढ़ें पूरी खबर

अमेरिका का कूटनीतिक दांव, बोला-यूक्रेन पर हमला हुआ तो उम्मीद है भारत हमारा साथ देगा

यूक्रेन संकट बढ़ता जा रहा है। अमेरिका (America) ने बयान देकर भारत पर भी कूटनीतिक दबाव (Diplomatic pressure) बढ़ा दिया है। अमेरिका ने कहा है कि यूक्रेन पर यदि रूस हमला करता है तो उसे उम्मीद है कि नई दिल्ली उसका समर्थन करेगी। पढ़ें पूरी खबर

टीम के खराब प्रदर्शन पर भड़कीं डायना इडुल्जी, की दिग्गज महिला खिलाड़ी को बाहर करने की मांग

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान डायना इडुल्जी ने टीम इंडिया के खराब प्रदर्शन के मद्देनजर टीम की एक दिग्गज खिलाड़ी को बाहर करने की मांग की है। डायना इडुल्जी ने भारतीय महिला टीम के न्यूजीलैंड के खिलाफ खराब प्रदर्शन पर नाराजगी जताई है। पढ़ें पूरी खबर

Khatron Ke Khiladi 12 में ताबड़तोड़ एक्शन करते दिखेंगे ये 7 कंटेस्टेंट्स, BB में मचा चुके हैं तहलका

रोहित शेट्टी अब जल्द ही अपना पॉपुलर टीवी शो खतरों के खिलाड़ी का नया सीरियल लेकर छोटे पर्दे पर वापसी करेंगे। इस रियलिटी शो में रुबीना दिलैक, प्रिंस नरूला, दीपिका कक्कड़ और प्रतीक सहजपाल समेत कई टीवी सेलेब्स नजर आएंगे। ‌पढ़ें पूरी खबर
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर