Hindi Samachar 20 सितंबर:   कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव, 26 सितंबर को गहलोत का नामांकन ! हिमाचल चुनाव: आप ने जारी की पहली लिस्ट

देश
रवि वैश्य
Updated Sep 20, 2022 | 19:36 IST

Hindi Samachar 20 September, 2022:चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी (सीयू) के एमएमएस कांड में गिरफ्तार की गई आरोपी लड़की (विश्वविद्यालय की एमबीए फर्स्ट ईयर की) को ब्लैकमेल किया गया था। बैंकों में अब आएगी हर महीने भर्तियां! इन पदों पर होगी बंपर वैकेंसी, यहां पढ़ें दिन भर की अहम खबरें।

NEWS WRAP 20 September 2022
Hindi Samachar 20 सितंबर: आज के प्रमुख समाचार, बड़ी खबरें 

Hindi Samachar 20 September: कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष क्या गांधी परिवार से नहीं होगा। बताया जा रहा है कि कांग्रेस सांसद चुनाव लड़ने के लिए इच्छुक नहीं हैं। हालांकि 6 राज्यों की कमेटियों ने उन्हें अध्यक्ष बनाने की अपील की है। हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए आप ने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है। पहली सूची में कुल चार उम्मीदवारों के नाम हैं, फतेहपुर से डॉ राजन सुशांत, नगरोटा से उमाकांत डोगरा, लाहुल एंड स्पीति से सुदर्शन जास्पा, श्री पोंटा साहिब से मनीष ठाकुर का नाम शामिल है, बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव पर गिरफ्तारी की तलवार, जानें क्या है केस और सीबीआई का एक्शन। कश्मीर फाइल्स और RRR नहीं, भारत की ओर से ऑस्कर में भेजी गई गुजराती फिल्म छेल्लो शो, यहां पढ़ें दिनभर की अहम खबरें:- 

कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव, 26 सितंबर को अशोक गहलोत का नामांकन !

कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष क्या गांधी परिवार से नहीं होगा। बताया जा रहा है कि कांग्रेस सांसद चुनाव लड़ने के लिए इच्छुक नहीं हैं। हालांकि 6 राज्यों की कमेटियों ने उन्हें अध्यक्ष बनाने की अपील की है। इन सबके बीच कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने सोनिया गांधी से मुलाकात की थी और इस बात की संभावना जताई जा रही है कि उनके चुनाव लड़ने पर सोनिया गांधी को आपत्ति नहीं है। पढ़ें पूरी खबर-

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव: आप ने जारी की उम्मीदवारों की पहली सूची

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए आप ने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है। पहली सूची में कुल चार उम्मीदवारों के नाम हैं, फतेहपुर से डॉ राजन सुशांत, नगरोटा से उमाकांत डोगरा, लाहुल एंड स्पीति से सुदर्शन जास्पा, श्री पोंटा साहिब से मनीष ठाकुर का नाम शामिल है।हिमाचल प्रदेश विधानसभा के 68 सदस्यों का चुनाव करने के लिए नवंबर 2022 में हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव होंगे। पढ़ें पूरी खबर-

बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव पर गिरफ्तारी की तलवार, जानें क्या है केस और सीबीआई का एक्शन

बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव की मुश्किल बढ़ सकती है। आईआरसीटीसी टेंडर घोटाला के सिलसिले में सीबीआई के खिलाफ उन्होंने जो बयान दिया था उस मामले में 28 सितंबर तक राउज एवेन्यू कोर्ट के सामने जवाब पेश करना है। अगर अदालत उनके जवाब से संतुष्ट नहीं होती है तो जमानत रद्द हो सकती है। पढ़ें पूरी खबर-

Chandigarh University MMS कांडः गिरफ्तार लड़की को ब्लैकमेल कर रहे थे आरोपी, बोले थे- बनाओ 'डर्टी पिक्चर' नहीं तो...!

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी (सीयू) के एमएमएस कांड में गिरफ्तार की गई आरोपी लड़की (विश्वविद्यालय की एमबीए फर्स्ट ईयर की) को ब्लैकमेल किया गया था। हॉस्टल की और लड़कियों के आपत्तिजनक वीडियो साझा करने के लिए उस पर दबाव बनाया गया था। सूत्रों के हवाले से कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया कि मामले में अरेस्ट किए गए दो अन्य आरोपियों (सनी मेहता और उसका दोस्त रंकज वर्मा) ने लड़की को ब्लैकमेल कर उससे बाकी लड़कियों के नहाते हुए वीडियो मांगे थे। पढ़ें पूरी खबर-

बैंकों में अब आएगी हर महीने भर्तियां! इन पदों पर होगी बंपर वैकेंसी

आर्थिक वृद्धि के साथ- साथ देश में रोजगार के ज्यादा से ज्यादा अवसर पैदा करने के लिए सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। बेरोजगारी खत्म करने के लिए केंद्र की ओर से कई स्कीम भी चल रही हैं। अब वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) जल्द ही बड़ा कदम उठा सकती हैं। पढ़ें पूरी खबर-

चीन में वैज्ञानिकों ने बनाया दुनिया का पहला क्लोन जंगली आर्कटिक भेड़िया 'माया', देखें वीडियो

आर्कटिक भेड़िया को बचाने रखने की कोशिश में चीन को बड़ी कामयाबी मिली है। दरअसल चीन के बीजिंग स्थित जीन फर्म की ओर से दुनिया में पहली बार एक जंगली आर्कटिक भेड़िया का सफलतापूर्वक क्लोन बनाया गया है। इसे आर्कटिक वुल्फ को व्हाइट वुल्फ या पोलर वुल्फ के रूप में भी जाना जाता है। पढ़ें पूरी खबर-

Oscar 2023 Entry: कश्मीर फाइल्स और RRR नहीं, भारत की ओर से ऑस्कर में भेजी गई गुजराती फिल्म छेल्लो शो

साल 2023 के ऑस्कर नॉमिनेशन का रिजल्ट सामने आ गया है। ऑस्कर नॉमिनेशन की रेस में एसएस राजामौली की RRR, विवेक अग्निहोत्री की फिल्म द कश्मीर फाइल्स, फहद फासिल की फिल्म मलयंकुंजू और साउथ एक्टर नानी की फिल्म श्याम सिंघा रॉय शामिल थी लेकिन बाजी मार ले गई एक गुजराती फिल्म। साल 2021 में आई गुजराती फिल्म छेल्लो शो को ऑस्कर में ऑफिशियल एंट्री मिल गई है। पढ़ें पूरी खबर-

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया 1st T20: भारत का दूसरा विकेट गिरा, विराट कोहली लौटे पवेलियन

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मंगलवार से तीन मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज का आगाज हो गया है। पहला मैच मोहाली के पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन आईएस बिंद्रा स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारत की कमान 'हिटमैन' रोहित शर्मा के हाथों में है जबकि ऑस्ट्रेलिया की बागडोर आरोन फिंच के पास है। पढ़ें पूरी खबर-

IIT मुंबई में भी सामने आया MMS कांड! कैंटीन कर्मचारी ने बाथरूम की खिड़की से रिकॉर्ड किया वीडियो, लड़की ने लगाया आरोप 

एक और चौंकाने वाली घटना में, IIT बॉम्बे में एक कैंटीन कर्मचारी को छात्रावास के बाथरूम से छात्राओं के वीडियो रिकॉर्ड करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 354सी का मामला दर्ज किया गया है। कैंटीन कर्मी ने नल के पाइप पर चढ़कर वीडियो रिकॉर्ड करने का प्रयास किया। पढ़ें पूरी खबर-

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर