Hindi Samachar 28 अगस्त:  ट्विन टावर ध्वस्त, कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव का ऐलान, भारत-पाक क्रिकेट टीम आमने-सामने

Hindi Samachar 28 August, 2022: नोएडा में सुपरटेक के अवैध ट्विन टावर को पूरे प्लानिंग के साथ चंद सेकेंड में सरक्षित तरीके से गिरा दिया गया। कांग्रेस ने नए अध्यक्ष के चुनाव की तारीखों ऐलान किया। पीएम मोदी ने गुजरात दौरे पर कई कार्यक्रमों को संबोधित किया। क्रिकेट एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच भिडंत हो रही है। यहां पढ़ें दिन भर की अहम खबरें।

Hindi Samachar 28 August: Twin Towers demolished, Congress President election announced, India-Pakistan cricket team face to face
आज के प्रमुख समाचार 

Hindi Samachar 28 August: नोएडा में सुपरटेक के अवैध ट्विन टावर को चंद सेकेंड ध्वस्त कर दिया गया। अवैध रूप से निर्मित इन टावरों को ध्वस्त करने के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा निर्देश दिए जाने के साल भर बाद यह कार्रवाई की गई। करीब 100 मीटर ऊंचे ढांचों को विस्फोटों से धराशायी किया गया। एशिया कप 2022 में भारत और पाकिस्तान के बीच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में मैच हो रहा है। भारत और पाकिस्तान 9 महीने बाद एक दूसरे के आमने-सामने हैं। पीएम मोदी ने  मन की बात कार्यक्रम में अपनी संस्कृति, जल संरक्षण जैसे मुद्दों पर बात की। पीएम ने गुजरात दौरे पर कई कार्यक्रमों को संबोधित किया। कांग्रेस ने अपने नए अध्यक्ष के चुनाव की तारीखों का ऐलान किया। यहां पढ़ें दिनभर की अहम खबरें:-

Twin Towers demolition : इतिहास बन गया ट्विन टावर, देखें-'महाविस्फोट' के बाद गिरने का पहला वीडियो

नोएडा का विवादित ट्विन टावर को गिरा दिया गया है। चंद पलों में बहुमंजिला यह इमारत विस्फोटकों की सहायता से ध्वस्त हो गई। इसके बाद से इलाके में धूल ही धूल फैल गई है। ऐसा लग रहा है मानों दिन में ही अंधेरा छा गया हो। विस्फोटकों से हवा में बारूद की गंध भी घुल गई है। पढ़ें पूरी खबर

Noida Twin Towers: विस्फोट के बाद अंदर का नजारा देख रोने लगे थे चेतन दत्ता, जानें कितना सफल रहा टावर गिराने का प्लान

नोएडा का विवादित ट्विन टावर गिराया जा चुका है। 300 करोड़ की लागत से खड़ा हुआ यह भ्रष्टाचार का मीनार अब धूल में तब्दील हो चुका है, लेकिन इसे धवस्त करना इतना आसान नहीं था। महीनों से इसे गिराने के लिए इंजीनियरों की एक एक्सपर्ट टीम मेहनत कर रही थी। पूरी खबर पढ़ें

एशिया कप 2022 में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला

भारत बनाम पाकिस्तान टी20 मैच लाइव क्रिकेट स्कोर: एशिया कप 2022 का आगाज हो चुका है। आज भारत और पाकिस्तान के बीच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भिड़ंत हो रही है। मैच के ताजा स्कोर और अपडेट्स के लिए यहां जुड़ें

कांग्रेस के नए अध्यक्ष का चुनाव 17 अक्टूबर को, वोटों की गिनती 19 अक्टूबर को, CWC की बैठक में फैसला 

कांग्रेस को नया अध्यक्ष जल्द मिलने वाला है। कांग्रेस वर्किंग कमिटी में कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव के लिए 17 अक्टूबर की तारीख तय की गई। इसके लिए अधिसूचना 22 सितंबर को जारी की जाएगी। पढ़ें पूरी खबर

मन की बात में पीएम ने की संस्कृति, जल संरक्षण  की बात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अपने रेडिया कार्यक्रम मन की बात के जरिए देशवासियों को संबोधित किया। इस दौरान पीएम ने अपनी संस्कृति, जल संरक्षण जैसे मुद्दों पर बात की। पीएम मोदी ने आज के कार्यक्रम में क्या-क्या कहा उसे हूबहू हम यहां आपके लिए पेश कर रहे हैं, तो जानिए पीएम मोदी ने आज क्या कहा- पढ़ें पूरा

मिशन गुजरात पर गए PM मोदी का भुज में भव्य रोड शो, राज्य को दी करोड़ों की सौगात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के कच्छ क्षेत्र में 2001 में आए विनाशकारी भूकंप के दौरान लोगों द्वारा दिखाए गए जज्बे को समर्पित ‘स्मृति वन’ स्मारक का रविवार को उद्घाटन किया। पढ़ें पूरी खबर

सोनाली की मौत से पहले का एक और वीडियो आया सामने, सुधीर की हरकत देखकर आप भी रह जाएंगे हैरान

भाजपा नेता और टिक टॉक स्टार सोनाली फोगाट (Sonali Phogat) की मौत की गुत्थी लगातार उलझती जा रही है। सोनाली की 23 अगस्त को गोवा में रहस्यमयी तरीके से मौत हो गई है पूरी खबर पढ़ें

विवाद में फंसी अक्षय कुमार की फिल्म राम सेतु, BJP नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने लगाया तत्थों से छेड़छाड़ करने का आरोप

Akshay Kumar Ram setu legal trouble : अक्षय कुमार एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। एक्टर को बीजेपी नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने फिल्म राम सेतु के लिए लीगल नोटिस भेजा है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला।

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर