Hindi Samachar 8 जुलाई: जापान के पूर्व PM शिंजो आबे का निधन, अमरनाथ गुफा के पास बादल फटा

Hindi Samachar 8 July, 2022: दुनिया के प्रमुख और सबसे बड़े भारतीय फिल्म समारोहों में शामिल इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न 12 से 20 अगस्त तक मेलबर्न में होने वाला है। यह पिछले दो वर्षों से वर्चुअली आयोजित किया गया था। यहां पढ़ें दिन भर की अहम खबरें।

NEWS WRAP 8 July 2022
Hindi Samachar 8 जुलाई: आज के प्रमुख समाचार, बड़ी खबरें 

Hindi Samachar 8 July: जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे का आज निधन हो गया। आबे को शुक्रवार सुबह नारा शहर में उस समय गोली मारी गई, जब वह अपनी पार्टी के लिए प्रचार कर रहे थे। हमलावर ने शॉट गन से आबे को पीछे से गोली मारी, उनके सीने में दो गली लगी। दिवंगत गणमान्य व्यक्ति के सम्मान में भारत सरकार ने निर्णय लिया है कि शनिवार को पूरे भारत में एक दिन का राष्ट्रीय शोक होगा। वहीं अमरनाथ में निचली पवित्र गुफा के पास बादल फटने से अब तक दो लोगों की लाशें बरामद की गई हैं। साथ ही 25 टेंट और दो लंगर तबाह होने की पुष्टि हुई है। यहां पढ़ें दिनभर की अहम खबरें:-

Shinzo Abe dead : जापान के पूर्व PM शिंजो आबे का निधन, नारा शहर में भाषण देते समय हमलावर ने मारी थी गोली

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे का निधन हो गया है। अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। जापान के स्थानीय समयानुसार आबे की मौत शाम पांच बजकर तीन मिनट पर हुई। डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की लेकिन आबे मौत को मात नहीं दे सके। आबे की मौत की आधिकारिक पुष्टि कर दी गई है। आबे को शुक्रवार सुबह नारा शहर में उस समय गोली मारी गई जब वह अपनी पार्टी के लिए प्रचार कर रहे थे। हमलावर ने शॉट गन से आबे को पीछे से गोली मारी। उनके सीने में दो गली लगी। गोली लगने के बाद उन्हें दिल का दौरा भी पड़ा। पढ़ें पूरी खबर

शिंजो आबे का निधन, पीएम मोदी ने की राष्ट्रीय शोक की घोषणा, हुए भावुक- हैरान और दुखी हूं, मेरे पास शब्द नहीं

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे का 08 जुलाई 2022 को निधन हो गया। देश के पश्चिमी हिस्से में चुनाव प्रचार के एक कार्यक्रम में भाषण के दौरान उन्हें गोली मार दी गई थी। गंभीर रूप से घायल आबे को विमान से एक अस्पताल ले जाया गया। बाद में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।दिवंगत गणमान्य व्यक्ति के सम्मान में भारत सरकार ने निर्णय लिया है कि शनिवार को पूरे भारत में एक दिन का राष्ट्रीय शोक होगा। पूरे भारत में शोक के दिन राष्ट्रीय ध्वज उन सभी भवनों पर आधा झुका रहेगा जहां राष्ट्रीय ध्वज नियमित रूप से फहराया जाता है और उस दिन कोई आधिकारिक मनोरंजन नहीं होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आबे के सम्मान में 9 जुलाई को भारत में एक दिवसीय राष्ट्रीय शोक की घोषणा की। पढ़ें पूरी खबर

Amarnath गुफा के पास फटा बादल, अफरा-तफरी के बीच मिलीं चार लाशें, कई हताहत; 25 टेंट और दो लंगर हॉल बहे

जम्मू और कश्मीर में शुक्रवार (आठ जुलाई, 2022) को बड़ा प्राकृतिक हादसा हो गया। अमरनाथ में निचली पवित्र गुफा के पास शाम करीब साढ़े पांच बजे बादल फट गया। इस आसमानी आफत के बाद अब तक 4 लोगों की लाशें बरामद की गईं, जबकि 25 टेंट और दो लंगर तबाह होने की पुष्टि हुई है। घटना के बाद आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है। आईटीबीपी ने इस घटना से जुड़ा एक वीडियो भी जारी किया है, जिसमें बादल फटने के बाद की स्थिति स्पष्ट नजर आ रही है। 14 सेकेंड की क्लिप में कुछ कैंपों के बीच से होकर तेज बहाव में चट्टानों को चीरता हुए मटमैला पानी निकलता दिख रहा था। बहते मलबे की आवाज सुनकर ही समझा जा सकता है कि वहां कितनी बड़ी दुर्घटना हुई है। पढ़ें पूरी खबर

Mumbai: उद्धव ठाकरे को लगा झटका, शिंदे गुट में शामिल हुए शिवसेना के 30 पूर्व पार्षद

शिवसेना को एक और झटका लगा है। शुक्रवार को कम से कम 30 पूर्व पार्षद मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के गुट में शामिल हो गए। नवी मुंबई नगर निगम और मुंबई महानगर क्षेत्र और राज्य के अन्य प्रमुख शहरों में आगामी नागरिक चुनावों से पहले यह कदम पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे के लिए एक झटका के रूप में आया है। कल ही ठाणे नगर निगम के 67 पूर्व नगरसेवक शिंदे से मिले - जो तत्कालीन एमवीए शासन में ठाणे के संरक्षक मंत्री भी थे- और मुंबई से सटे शहर की प्रगति के लिए उनके नेतृत्व में मिलकर काम करने का वचन दिया। इसके बाद, शिवसेना के कई नेता, पार्षद, शाखा प्रमुख और अन्य स्तर के कार्यकर्ता इसी तरह की कार्रवाई पर विचार कर रहे हैं, जो कल्याण-डोंबिवली, उल्हासनगर, मीरा-भायंदर, वसई-विरार और मुंबई के अन्य शहरों में निकाय चुनावों में पार्टी के लिए गंभीर बाधा बन सकती है। पढ़ें पूरी खबर

Lalu Yadav की हेल्थ को लेकर बड़ा अपडेट, बेटी मीसा भारती ने फोटो ट्वीट कर दी ये जानकारी

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के स्वास्थ्य में आई गिरावट के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए दिल्ली एम्स में भर्ती किया गया है। पटना के एक अस्पताल में लालू प्रसाद यादव के कंधे समेत तीन जगह ‘फ्रैक्चर’ का शुरुआती इलाज किया गया था। इसके बाद बुधवार को ही एयर एंबुलेंस के जरिए दिल्ली लाया गया था। अब उनकी हेल्थ को लेकर बड़ा अपडेट आया है। लालू की बेटी मीसा भारती ने बताया है कि लालू यादव की तबियत में सुधार हो रहा है। पढ़ें पूरी खबर

VIDEO: भुवनेश्वर कुमार ने सबसे धाकड़ बल्लेबाज के होश उड़ाए, बेहतरीन गेंद का वीडियो वायरल

टीम इंडिया के अनुभवी पेसर भुवनेश्वर कुमार हर अगले मुकाबले में अपने किसी ना किसी कमाल के जरिए टी20 विश्व कप 2022 के लिए टीम में अपनी दावेदारी मजबूती से रख रहे हैं। गुरुवार को साउथैम्पटन में भारत और इंग्लैंड के बीच पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले के दौरान भी भुवनेश्वर ने कुछ ऐसा ही करके दिखाया जब उन्होंने इंग्लैंड के सबसे धाकड़ इन फॉर्म बल्लेबाज व कप्तान जोस बटलर को अपनी एक बेहतरीन गेंद पर सस्ते में बोल्ड कर दिया। पढ़ें पूरी खबर

रणवीर सिंह की फिल्म 83 को सेलिब्रेट करेगा इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न, कपिल देव भी होंगे शामिल

दुनिया के प्रमुख और सबसे बड़े भारतीय फिल्म समारोहों में शामिल इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न 12 से 20 अगस्त तक मेलबर्न में होने वाला है। यह पिछले दो वर्षों से वर्चुअली आयोजित किया गया था। 2019 में शाहरुख खान, अर्जुन कपूर, तब्बू, विजय सेतुपति, रीमा दास, ज़ोया अख्तर, करण जौहर जैसे अन्य लोग इस समारोह का हिस्सा बने थे।इस साल यह महोत्सव 12 अगस्त को शुरू होगा और 14 अगस्त को इसका वार्षिक पुरस्कार समारोह होगा। पढ़ें पूरी खबर

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर