Hindi Samachar 9 जुलाई: श्रीलंका में राष्ट्रपति आवास में घुसे प्रदर्शनकारी, अमरनाथ के बाद डोडा में फटा बादल

Hindi Samachar 9 July, 2022: महाराष्ट्र में सियासी जंग जीतकर सत्ता हासिल करने के बाद मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस दिल्ली पहुंचे। दोनों ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। यहां पढ़ें दिन भर की अहम खबरें।

NEWS WRAP 9 July 2022
Hindi Samachar 9 जुलाई: आज के प्रमुख समाचार, बड़ी खबरें 

Hindi Samachar 9 July: श्रीलंका में बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे के इस्तीफे की मांग करते हुए शनिवार को मध्य कोलंबो के कड़ी सुरक्षा वाले फोर्ट इलाके में राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास में घुस गए। वहीं सुरक्षाकर्मियों और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़पों में दो पुलिसकर्मियों सहित कम से कम 30 लोग घायल हो गए। अमरनाथ में पवित्र गुफा के पास एक रोज पहले आए जल तांडव के बाद शनिवार को जम्मू और कश्मीर के डोडा में बादल फट गया। उधर महाराष्ट्र में सियासी जंग जीतकर सत्ता हासिल करने के बाद मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस दिल्ली पहुंचे। दोनों ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। यहां पढ़ें दिनभर की अहम खबरें:- 

श्रीलंका में गहराया संकटः राष्ट्रपति आवास में घुसे प्रदर्शनकारी, राजपक्षे को छोड़ना पड़ा भवन; स्टेडियम में भी हंगामा

श्रीलंका में सियासी और आर्थिक संकट शनिवार (नौ जुलाई, 2022) को गहरा गया। दरअसल, राजधानी कोलंबो में राष्ट्रपति राजपक्षे के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन हुआ। इस बीच, देश भर से लोग कोलंबों की तरफ बढ़ रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आक्रोशित प्रदर्शनकारी इस दौरान राष्ट्रपति भवन के अंदर घुस गए, जबकि कई ने राष्ट्रपति भवन को घेर लिया। इस बीच, खबर है कि इस हालत में राजपक्षे वहां से निकल गए। हालांकि, इस बारे में फिलहाल आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। पढ़ें पूरी खबर

अमरनाथ में 'जल तांडव' के बाद डोडा में फट गया बादल, बाढ़ के बाद मलबे में धंसी गाड़ियां; हाईवे ब्लॉक

अमरनाथ में पवित्र गुफा के पास एक रोज पहले आए जल तांडव के बाद शनिवार (नौ जुलाई, 2022) को जम्मू और कश्मीर के डोडा में बादल फट गया। घटना के बाद फ्लैश फ्लड (अचानक तेजी से आने वाली बाढ़) आ गया, जिसके चलते वहां कई गाड़ियां मिट्टी के मलबे में धंस और फंस गईं। इस बीच हाईवे भी ब्लॉक हो गया। डोडा एसएसपी अब्दुल कयूम ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया था, "आज सुबह करीब चार बजे डोडा गुंटी वन में बादल फटने से ठठरी के ठठरी कस्बे में बाढ़ आ गई थी। फिलहाल किसी की मृत्यु की सूचना नहीं है। बादल फटने से कई वाहन मिट्टी में धंसे और कुछ समय के लिए हाईवे भी बंद हो गया। हालांकि, ट्रैफिक व्यवस्था अब सुचारू रूप से बहाल कर दी गई है।" पढ़ें पूरी खबर

पीएम मोदी से मिले महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे, डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस, मांगा आशीर्वाद और मार्गदर्शन

महाराष्ट्र में सियासी जंग जीतकर सत्ता हासिल करने के बाद मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस दिल्ली पहुंचे। दोनों ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में महाराष्ट्र में सरकार बनने के बाद उनकी प्रधानमंत्री के साथ पहली बैठक है।  शिंदे और फडणवीस ने प्रधानमंत्री से उनके लोक कल्याण मार्ग स्थित आवास में मुलाकात की और महाराष्ट्र के विकास के लिए उनका आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन मांगा। पढ़ें पूरी खबर

Udaipur-Amravati Murder :'सर तन से जुदा गैंग' के खिलाफ हिंदू संगठनों का प्रदर्शन, दिल्ली में निकाला गया मार्च

Udaipur हत्याकांड और Amravati हत्याकांड के विरोध में Vishva Hindu Parishad ने शनिवार को धरना प्रदर्शन किया। मंडी हाउस से लेकर जंतर मंतर तक निकलेंगे मार्च। प्रदर्शन में VHP के साथ और भी कई हिन्दू संगठन शामिल हैं। सभी संगठनों ने मार्च को 'संविधान संकल्प मार्च' का नाम दिया है साथ ही साथ मार्च के दौरान 'देश संविधान से चलेगा, शरीयत या जिहाद से नहीं' का नारा भी लगाया। पढ़ें पूरी खबर

नहीं रहीं मुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना गुप्ताः उम्र में थीं 20 साल छोटी, कभी हुआ करती थीं SP की सामान्य सी कार्यकर्ता

समाजवादी पार्टी (सपा) के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना गुप्ता नहीं रहीं। शनिवार (नौ जुलाई, 2022) को दिल्ली से सटे हरियाणा के गुरुग्राम में उनका निधन हो गया। वह काफी दिनों से बीमार चल रही थीं। शहर के मेदांता अस्पताल में उन्हें "फेफड़े में संक्रमण" के चलते भर्ती कराया गया था। मुलायम को जैसे ही साधना की तबीयत बिगड़ने की खबर मिली, वह फौरन अस्पताल पहुंचे। बताया जाता है कि इसके थोड़ी देर बाद ही उनके देहांत की सूचना जारी की गई। पढ़ें पूरी खबर

क्या चेन्नई सुपर किंग्स से नाता तोड़ने जा रहे रवींद्र जडेजा? ऑलराउंडर ने डिलीट किए सीएसके से जुड़े पोस्ट

भारत के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा और चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा हो रही है। कहा जा रहा है कि दोनों के बीच दरार आ गई है और जडेजा आगामी आईपीएल सीजन में सीएसके से नाता तोड़ सकते हैं। दरअसल, जडेजा और आईपीएल फ्रेंचाइजी को लेकर कयासबाजी उस वक्त शुरू हुई, जब ऑलराउंडर ने चेन्नई टीम से जुड़े 2021-22 के इंस्टाग्राम पोस्ट डिलीट कर दिए। पढ़ें पूरी खबर

Chup Teaser: सनी देओल की पर्दे पर दमदार वापसी, दुलकर सलमान आर्टिस्ट बन ले रहे बदला

बॉलीवुड एक्टर सनी देओल पर्दे पर दमदार वापसी करने को तैयार हैं। उनकी अपकमिंग फिल्म 'चुप: द रिवेंज ऑफ द आर्टिस्ट' (Chup: Revenge of The Artist) का टीजर जारी कर दिया गया है। इस फिल्म का निर्देशन आर बाल्की कर रहे हैं। टीजर के साथ यह बताया गया है कि फिल्म बाल्की की तरफ से भारतीय सिनेमा के लेजेंड गुरुदत्त (Guru Dutt) को सलाम करते हुए बनाई गई है। इस फिल्म में सनी देओल के साथ दुलकर सलमान और श्रेया धन्वन्तरी लीड रोल में नजर आएंगी। पढ़ें पूरी खबर​

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर