आज का इतिहास: अन्ना हजारे ने भ्रष्टाचार के खिलाफ अपना अनशन समाप्त किया

देश
भाषा
Updated Apr 09, 2021 | 05:25 IST

देश और विदेश के इतिहास में आज की तारीख में कई घटनाएं दर्ज हैं। वर्ष 2003 का वह मंजर बहुत से लोगों को याद होगा, जब इराक के तानाशाह शासक सद्दाम हुसैन के शासन का आज ही के दिन अंत हुआ था

history of april 9,  Anna Hazare ends his fast against corruption
आज का इतिहास: अन्ना ने भ्रष्टाचार के खिलाफ खत्म किया था अनशन 
मुख्य बातें
  • 2003 में आज के दिन ही इराक को सद्दाम की तानाशाही से मुक्ति मिली थी
  • 1965 में 9 अप्रैल को ही छिड़ा था कच्छ के रण में भारत पाक में युद्ध

नई दिल्ली: 9 अप्रैल के दिन का हाल के वर्षों के एक चर्चित अनशन से गहरा नाता है। सामाजिक कार्यकर्ता और देश में भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन की अलख जगाने वाले अन्ना हजारे ने 2011 को दिल्ली के रामलीला मैदान में धुआंधार तरीके से अनशन किया था और 9 अप्रैल को अपने इस अनशन का समापन किया था। उनके इस भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन का महत्व इसलिए भी अधिक है क्योंकि कभी उनके सहयोगी रहे अरविंद केजरीवाल के दिल्ली के तख्तो ताज तक पहुंचने का रास्ता इसी आंदोलन से निकला था।

सद्दाम हुसैन के शासन का हुआ था अंत

यह दिन दुनिया की एक और बड़ी घटना का भी गवाह है। वर्ष 2003 का वह मंजर बहुत से लोगों को याद होगा, जब इराक के तानाशाह शासक सद्दाम हुसैन के शासन का अंत हुआ था और लोगों ने बगदाद के फिरदौस चौराहे पर लगी सद्दाम की मूर्ति को गिरा डाला था। इतिहास में वह घटना भी नौ अप्रैल की तारीख में दर्ज है। देश दुनिया के इतिहास में नौ अप्रैल की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है-

1669 : मुगल बादशाह औरंगजेब ने सभी हिन्दू स्कूलों और मंदिरों को ध्वस्त करने का आदेश दिया।
1860 : पहली बार मनुष्य की आवाज रिकार्ड की गई ।
1965 : कच्छ के रण में भारत पाक में युद्ध छिड़ा।
1988 : अमेरिका ने पनामा पर आर्थिक प्रतिबंध लगाये।
2001 : अमेरिकी एयरलाइंस ने ट्रांस वर्ल्ड एयरलाइंस का औपचारिक रूप से अधिग्रहण किया और वह उस समय दुनिया की सबसे बड़ी एयरलाइन बन गई।
2002 : बहरीन में निगम चुनाव में महिलाओं को हिस्सा लेने की अनुमति मिली।
2003 : इराक को सद्दाम की तानाशाही से मुक्ति मिली।
2005 : प्रिंस चार्ल्स ने कैमिला से विवाह किया।
2010 : श्रीलंका के राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे के यूनाइटेड पीपुल्स फ्रीडम एलायंस ने 225 सीटों वाली संसद में 117 सीटें जीतीं।
2011 : सरकार द्वारा लोकपाल कानून बनाने की मांग मान लेने के बाद अन्ना हजारे ने 95 घंटे से जारी अपना आमरण अनशन समाप्त कर दिया।
2020 : देश में कोरोना वायरस से 169 लोगों की मौत, संक्रमितों की संख्या 5,865 पर पहुंची। पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 591 मामले सामने आए और 20 लोगों की मौत हुई ।

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर