Independence Day: 'तिरंगे' के रंग में रंगे गुजरात के 2 डैम, पीएम मोदी ने शेयर किए फोटो

Independence Day: पीआईबी ने ट्वीट कर कहा कि आजादी का अमृत उत्सव समारोह के अवसर पर गुजरात का सरदार सरोवर नर्मदा डैम तिरंगे की रोशनी से जगमगा उठा। स्वतंत्रता दिवस समारोह से पहले डैम के इस मनोरम दृश्य को देखकर पर्यटक भी प्रसन्न हुए।

Independence Day 2 dams of Gujarat painted in the colors of tricolor PM Modi shared photos
'तिरंगे' के रंग में रंगे गुजरात के 2 डैम। 

Independence Day: स्वतंत्रता दिवस से पहले गुजरात के दो बड़े डैम तिरंगे की रोशनी से सजाए गए हैं। नर्मदा का सरदार सरोवर डैम और तापी का उकाई डैम तिरंगे की रोशनी से चमक उठे हैं। पीआईबी ने ट्वीट कर कहा कि आजादी का अमृत उत्सव समारोह के अवसर पर गुजरात का सरदार सरोवर नर्मदा डैम तिरंगे की रोशनी से जगमगा उठा। स्वतंत्रता दिवस समारोह से पहले डैम के इस मनोरम दृश्य को देखकर पर्यटक भी प्रसन्न हुए। वहीं पीएम मोदी ने पीआईबी के इस ट्वीट को शेयर किया है और कहा कि गुजरात का प्रतिष्ठित सरदार सरोवर बांध हर घर तिरंगा आंदोलन को बढ़ाता है।

तिरंगे की रोशनी से सजाए गए गुजरात के नर्मदा और उकई डैम 

15 August को Red Fort की प्राचीर पर कितने बजे तिरंगा फहराएंगे PM मोदी? जानें

उधर बिहार स्थित शेरशाह सूरी के मकबरे से लेकर दिल्ली स्थित कुतुब मीनार तक देशभर में बड़ी संख्या में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) स्मारकों को तिरंगे के रंगों से रोशन किया गया है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा था कि ये प्रयास ‘हर घर तिरंगा’ मुहिम को निश्चित ही मजबूत करेगा। एएसआई ने स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ से पहले भारत के रंगों में सरोबार कुछ स्थलों की हवाई फुटेज समेत तस्वीरें शेयर की हैं।

केंद्रीय संस्कृति मंत्री मीनाक्षी लेखी ने शनिवार को ट्वीट किया, तिरंगामयी धरोहर। ‘हर घर तिरंगा’ मुहिम के तहत एएसआई ने तिरंगों के रंगों में भारत भर के सभी स्मारकों को रोशन किया। उन्होंने एएसआई द्वारा जगमगाते स्मारकों का एक मोंताज (छोटा वीडियो) भी शेयर किया। वहीं पीएम मोदी ने मीनाक्षी का ट्वीट शेयर करते हुए कहा कि हमारी अमूल्य विरासत और तिरंगा! यह प्रयास निश्चित रूप से ‘हर घर तिरंगा’ मुहिम को मजबूत करेगा।’

गृह मंत्रालय ने जारी किए स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए निर्देश, 15 अगस्त को सुबह 9 बजे के बाद फहराएं तिरंगा

इस बीच ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के तहत दिल्ली नगर निगम के मुख्यालय ‘सिविक सेंटर’ पर राष्ट्रध्वज की दो विशाल छवियों को दर्शाया गया। इसके अलावा दोनों झंडों की प्रत्येक छवि के नीचे बड़े अक्षरों में ‘एमसीडी’ लिखा है, जो विजिटर्स और राहगीरों का ध्यान आकर्षित कर रहा है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, कि स्वतंत्रता के 75 साल पूरे होने और ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को सफल बनाने के लिए एमसीडी मुख्यालय- श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिविक सेंटर पर राष्ट्रीय ध्वज दर्शाया गया है। 
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर