India Republic Day 2022 Parade Live Streaming: आज गणतंत्र दिवस समारोह, कहां और कैसे देखें, यहां जानें

India Republic Day 2022 Parade Live Streaming, Flag Hoisting Online: आज यानी 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह सुबह 10:30 बजे शुरू होगा। टाइम्स नाउ नवभारत पर कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देख पाएंगे।

republic day
गणतंत्र दिवस समारोह 
मुख्य बातें
  • राजपथ पर परेड सुबह 10 बजे के बजाय 10:30 बजे शुरू होगी
  • परेड के दौरान राजपथ पर 75 मीटर लंबाई और 15 फीट ऊंचाई के दस स्क्रॉल प्रदर्शित किए जाएंगे
  • परेड को अच्छी तरह से देखने के लिए 10 बड़े एलईडी स्क्रीन लगाए जाएंगे

India Republic Day 2022 Parade Live Streaming, Flag Hoisting Online: आज दिल्ली के राजपथ पर गणतंत्र दिवस समारोह की शुरुआत 10 बजे के बजाए 10:30 बजे से होगी। कम विजिबिलिटी के चलते फ्लाई पास्ट दिख नहीं पाता था इसके चलते ये बदलाव किया गया है। इस बार दर्शकों की संख्या भी 5000 से 8000 के बीच रहेगी। पिछले साल 25000 दर्शकों ने राजपथ पर गणतंत्र दिवस की परेड को देखा था। 

पहली बार भारतीय वायुसेना ने फ्लाई-पास्ट के दौरान कॉकपिट का वीडियो दिखाने के लिए दूरदर्शन के साथ समन्वय किया है। राफेल, सुखोई, जगुआर, एमआई-17, सारंग, अपाचे और डकोटा जैसे पुराने और वर्तमान आधुनिक विमान फ्लाई-पास्ट में राहत, मेघना, एकलव्य, त्रिशूल, तिरंगा, विजय और अमृत सहित विभिन्न संयोजन (फॉर्मेशन) का प्रदर्शन करेंगे। पहली बार परेड के दौरान राजपथ पर 75 मीटर लंबाई और 15 फुट ऊंचाई के 10 स्क्रॉल प्रदर्शित किए जाएंगे।

रक्षा मंत्रालय ने उल्लेख किया कि परेड को अच्छी तरह से देखने के लिए 10 बड़े एलईडी स्क्रीन लगाए जाएंगे जो पांच-पांच की संख्या में राजपथ के दोनों ओर स्थापित होंगे। स्क्रीन पर परेड का सीधा प्रसारण दिखाया जाएगा।

Republic Day: राजपथ पर पहली बार 1955 में निकली थी गणतंत्र दिवस परेड, इस बार ये कदम बदलेंगे परंपरा

कहां और कैसे देखें परेड

आप दूरदर्शन के साथ-साथ टाइम्स नाउ नवभारत पर भी गणतंत्र दिवस समारोह और परेड देख सकते हैं। यहां पर आपको समारोह और परेड से जुड़ी बड़ी और महत्वपूर्ण बातें भी बताई जाएंगी।

गणतंत्र दिवस समारोह के समय में बदलाव, इस साल आधे घंटे देरी से शुरू होगा समारोह, ऑटो चालक-मजदूरों के लिए सीटें आरक्षित 

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर