Covid-19 Vaccine Update:भारत 200 करोड़ डोज कोविड वैक्सीनेशन के दहलीज पर, बनेगा रिकॉर्ड

देश
प्रशांत श्रीवास्तव
Updated Jul 14, 2022 | 11:52 IST

Covid Vaccination in India: जुलाई महीने में औसतन हर रोज 11 लाख से ज्यादा वैक्सीन डोज लगाई जा रही है। इसे देखते हुए 200 करोड़ डोज का सफर अगले 6-7 दिन में पूरा हो सकता है।

covid vaccination and cases update 200 crore dose
भारत जल्द हासिल करेगा बड़ी उपलब्धि 
मुख्य बातें
  • 16 जनवरी 2021 को भारत में वैक्सीनेशन की शुरूआत हुई थी।
  • भारत, चीन के बाद दूसरा देश बनेगा जहां लगेगी 200 करोड़ वैक्सीन डोज
  • 15 जुलाई से 18 साल से ज्यादा की उम्र के लोगों को मुफ्त में लगेगी प्रीकॉशन डोज

Covid Vaccination in India:कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में भारत एक और बड़ी उपलब्धि हासिल करने के करीब है। वह जल्द दी दुनिया का दूसरा देश हो जाएगा, जहां पर कोविड-19 रोधी  वैक्सीन की 200 करोड़ डोज लगेगी। भारत यह उपलब्धि अगले हफ्ते हासिल कर सकता है। अभी तक केवल चीन ऐसा देश है, जहां पर 200 करोड़ से ज्यादा लगाई जा चुकी है। चीन में 340 करोड़ वैक्सीन डोज लगाई जा चुकी है। 200 करोड़ डोज के साथ  ही भारत की 65 फीसदी आबादी ऐसी हो जाएगी, जिसे दोनों डोज लग चुकी होगी। देश में 14 जुलाई की सुबह तक 199.27 करोड़ डोज लग चुकी है। और इसमें करीब 92 करोड़ सेकेंड डोज शामिल है।

हर रोज औसतन 11 लाख से ज्यादा डोज

Outbreak india के अनुसार जुलाई महीने में औसतन हर रोज 11 लाख से ज्यादा वैक्सीन डोज लगाई जा रही है। इसे देखते हुए 200 करोड़ डोज का सफर अगले 6-7 दिन में पूरा हो सकता है। साल 2021 में 16 जनवरी को वैक्सीनेशन की शुरूआत हुई थी। पहले चरण में स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगाने की शुरूआत हुई थी। उसके बाद फ्रंटलाइन वर्कर्स को वैक्सीनेशन शुरू किया गया। सरकार ने फिर एक मई से 18 साल से अधिक आयु के सभी लोगों को टीके की खुराक देने का फैसला किया। उसके बाद 15-18 वर्ष के आयु वर्ग के किशोरों के लिए तीन जनवरी 2022 से वैक्सीनेशन की शुरूआत की गई। भारत ने इसके पहले 21 अक्टूबर 2021 को 100 करोड़ वैक्सीन डोज लगने की उपलब्धि हासिल की थी।

देश दोनों डोज वैक्सीन लेने वाली आबादी का प्रतिशत
यूएई 104.56
क्यूबा 88.62
पुर्तगाल 86.34
चिली 90.28
सिंगापुर 91.66
चीन 88.50
भारत 65.58

Source: Ourworldindata

15 जुलाई से प्रीकॉशन डोज के लिए अभियान

इस बीच केंद्र सरकार ने 15 जुलाई से 18 साल से अधिक की उम्र के लोगों के लिए फ्री में प्रीकॉशन डोज देने का फैसला किया है। सरकार इसके तहत 75 दिनों के लिए यह अभियान चलाएगी। उम्मीद है कि इसके जरिए प्रीकॉशन डोज लगवाने की रफ्तार अभी बढ़ जाएगी। अभी तक सरकार 60 साल और उससे ज्यादा के उम्र के लोगों के लिए ही प्रीकॉशन डोज मुफ्त में उपलब्ध करा रही थी। अभी तक देश में केवल 5.17 करोड़ प्रीकॉशन डोज लगाई गई है। सरकार के नए फैसले के बाद प्रीकॉशन डोजन की रफ्तार बढ़ने की उम्मीद है।

Covid 19 booster dose free: कोरोना के खिलाफ मोदी सरकार का बड़ा ऐलान, 15 जुलाई से 18+ के लिए बूस्टर डोज फ्री

Covid-19 Vaccination

24 घंटे में 20 हजार से ज्यादा केस

सरकार का प्रीकॉशन डोज मुफ्त में लगाने का फैसले, कोरोना की रफ्तार पर भी ब्रेक लगा सकता है। जिसने जून के महीने में फिर से रफ्तार पकड़ ली है। फरवरी के बाद 17 जून को पहली बार ऐसा हुआ था कि देश में एक दिन में 10 हजार से ज्याका संक्रमण के केस आए थे। और वह 13  जुलाई को बढ़कर एक दिन में 20 हजार से ज्यादा केस तक पहुंच चुका है। और इस समय देश में एक्टिव केस की संख्या 1.34 लाख  से ज्यादा हो चुकी है। और साप्ताहिक पॉजीटिविटी 4.37 फीसदी पहुंच चुका है। ऐसे में प्रीकॉशन डोज मुफ्त देने का फैसला संक्रमण रोकने में काफी असरदार हो सकता है।
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर