International Youth Day 2022: भारतीय राजनीति के ये युवा चेहरे जिन्होंने हासिल किया 'खास मुकाम', बढ़ा रहे संसद की शोभा

देश
रवि वैश्य
Updated Aug 12, 2022 | 06:20 IST

Why Celebrate International Youth Day: 12 अगस्त को अन्तरराष्ट्रीय युवा दिवस मनाया जाता है, इसका मकसद दुनियाभर के नौजवानों को सामाजिक, आर्थिक और सियासी मुद्दों पर उनके नजरिए को सामने लाने और इनमें उन्हें बराबर का हिस्सेदार बनाना है।

Indian youngest MP
International Youth Day पूरे विश्व में 12अगस्त को मनाया जाता है (फोटो साभार-istock) 

अन्तरराष्ट्रीय युवा दिवस (International Youth Day) पूरे विश्व में 12अगस्त को मनाया जाता है। पहली बार सन 2000 में इसका आयोजन आरम्भ किया गया था 12 अगस्त को युवा दिवस मनाते हैं। इसका उद्देश्य देश के युवाओं की आवाज, कार्यों और उनके द्वारा किए गये आविष्कार को देश-दुनिया तक पहुंचाना है युवाओं की समस्या को अन्तर्राष्ट्रीय संगठन जैसे संयुक्त राष्ट्र, मानवाधिकार तक पहुंचाना है।

गौर हो कि कोरोना के बाद पहली बार अन्तर्राष्ट्रीय युवा दिवस कार्यक्राम आयोजित होंगे जहां तमाम मुद्दों पर चर्चा होगी।

बात भारत की करें तो देश में कुछ बेहद युवा उम्र के सांसद हैं ये उनके किए गए कुछ खास कामों और उनकी जी-तोड़ मेहनत का परिणाम है कि वो इतनी कम उम्र में संसद पहुंचे हैं।

सबसे सबसे कम उम्र की सांसद चंद्राणी मुर्मू 

चंद्राणी मुर्मू चंद्राणी मुर्मू (Chandrani Murmu) मौजूदा लोकसभा की सबसे कम उम्र की सांसद हैं,चंद्राणी मुर्मू ओडिशा में क्योंझर लोकसभा सीट से जीत कर संसद पहुंची हैं और सबसे युवा महिला सांसद बनी हैं 25 साल 11 महीने की उम्र में चंद्राणी सबसे कम उम्र की सांसद भी बनीं। चंद्राणी मुर्मू ने मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बीटेक किया हुआ है और वो सरकारी नौकरी के लिए तैयारी कर रही थीं।

मिमी चक्रवर्ती (Mimi Chakraborty)

मिमी चक्रवर्ती पश्चिम बंगाल से युवा सांसद हैं।  मिमी चक्रवर्ती बंगाली फिल्म उद्योग की एक शानदार अभिनेत्री हैं। उन्होंने तृणमूल कांग्रेस के टिकट पर 2019 का लोकसभा चुनाव लड़ा। उन्होंने जादवपुर लोकसभा सीट लगभग 3 लाख वोटों के अंतर से जीती।

रक्षा खडसे  (Raksha Khadse)

रक्षा खडसे ने महाराष्ट्र के जलगांव में रावेर लोकसभा सीट जीती वह उन जोशीले युवाओं में से एक हैं, जो युवा पीढ़ी से संबंधित मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का माद्दा रखते हैं। वह बीजेपी के टिकट पर चुनाव जीती हैं उन्होंने कांग्रेस के उम्मीदवार को हराया था।

तेजस्वी सूर्या (Tejasvi Surya)

तेजस्वी सूर्या पेशे से वकील हैं उन्होंने बेंगलुरु दक्षिण लोकसभा सीट से जीत हासिल की थी,वह एक उग्र वक्ता हैं, तेजस्वी स्वीकार करते हैं कि वे हिंदुत्व की विचारधारा में विश्वास करते हैं।  वह कर्नाटक भारतीय जनता युवा मोर्चा के महासचिव थे, जब उन्हें भाजपा ने बेंगलुरु दक्षिण से चुनाव लड़ने के लिए टिकट दिया था।

नुसरत जहां (Nusrat Jahan)

पेशे से अभिनेत्री नुसरत जहां सिर्फ 29 साल की उम्र में लोकसभा के लिए चुनी गई थीं। नुसरत जहां काफी सुंदर हैं, वो पश्चिम बंगाल के बशीरहाट से सांसद हैं। नुसरत जहां ने 3.5 लाख वोटों के अंतर से जीत हासिल की, नुसरत जहां ने तृणमूल कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था।

अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस 2022 की थीम (The International Youth Day theme for 2022)

इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस की थीम 'अंतर पीढ़ीगत एकजुटता: सभी उम्र के लिए एक दुनिया बनाना' ('Intergenerational Solidarity: Creating a World For All Ages') है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर