Jammu-Kashmir: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में गोलीबारी, 2 पुलिसकर्मी घायल

देश
Updated Dec 23, 2019 | 00:56 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Jammu-Kashmir: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में रविवार को गोलीबारी हुई, जिसमें 2 पुलिसकर्मी घायल हो गए। गोलीबारी की खबर के बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई।

firing
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में गोलीबारी 

जम्मू: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ शहर में गोलीबारी की घटना में रविवार रात दो विशेष पुलिस अधिकारी (SPO) घायल हो गए। एक पुलिस अधिकारी ने ये जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एसपीओ- मोहम्मद सलीम और अजय कुमार को सेमिना कॉलोनी के एक फिलट्रेशन प्लांट में गार्ड ड्यूटी पर तैनात किया गया था और रात 10 बजे के करीब उन्हें गोली लगी।

आतंकी हमले की आशंका के चलते वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की अगुवाई में गोलीबारी के बारे में सुनकर तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची। 

 

दोनों घायल एसपीओ को एक अस्पताल में ले जाया गया। अधिकारी ने कहा कि प्रारंभिक जांच में आतंकी हमले की ओर इशारा नहीं किया गया है। हम गोलीबारी के बारे में तथ्यों का पता लगा रहे हैं।  

 

वहीं रविवार को ये भी खबर आई की बारामूला जिले के सोपोर में पुलिस द्वारा लश्कर-ए-तैयबा के एक आतंकवादी को गिरफ्तार किया गया।

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर