कर्नाटक उप चुनाव रिजल्ट: BJP की जबरदस्त जीत, अपने गढ़ को भी नहीं बचा सकी कांग्रेस

देश
किशोर जोशी
Updated Dec 09, 2019 | 15:26 IST

कर्नाटक उप चुनाव रिजल्ट Updates: कर्नाटक में विधानसभा उपचुनाव के जो नतीजे अभी तक आए हैं उनमें बीजेपी को सर्वाधिक फायदा हुआ है और कांग्रेस को करारी शिकस्त मिली है।

Karnataka Bypoll Results Live Updates votes Counting today on 15 Seats of Karnataka assembly by-election 2019
कर्नाटक उपचुनाव के वोटों की गिनती शुरू, जानिए हर ताजा अपडेट 
मुख्य बातें
  • कर्नाटक उपचुनाव में भाजपा की मिली शानदार जीत, सुरक्षित हुआ येदियुरप्पा सरकार का भविष्य
  • 15 विधानसभा सीटों पर हुए थे चुनाव, कांग्रेस के बागियों को बीजेपी ने दिया था टिकट
  • सरकार बचाने के लिए बीजेपी को चाहिए थी 6 से अधिक सीटें

बेंगलुरु: कर्नाटक में 15 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के लिए मतगणना जारी है। ताजा रूझानों में सत्तारूढ़ बीजेपी को बहुमत मिल गया है और पार्टी ने 6 सीटों पर जीत हासिल कर ली है जबकि 6 सीटों पर अपनी बढ़त को कायम रखे हुए है। पांच दिसम्बर को 15 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनावों  में 67.91 प्रतिशत मतदान हुआ था। मतगणना 11 केन्द्रों हो रही है और दोपहर तक सभी परिणाम आने की उम्मीद है। यहां जानिए उपचुनाव के नतीजों से जुड़ा हर ताजा अपडेट:

Karnataka bypoll results updates (कर्नाटक उपचुनाव रिज़ल्ट) 

- भारतीय जनता पार्टी ने 6 सीटों पर जीत दर्ज कर ली है और 6 सीटों पर आगे चल रही हैं। वहीं एक सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार आगे चल रहा है। कांग्रेस ने एक सीट जीत ली है और महज एक सीट पर आगे चल रही है।

- भाजपा कर्नाटक में बड़ी जीत की तरफ अग्रसर। भाजपा ने अभी तक दो सीटों पर सीट दर्ज की और 10 सीटों पर अपनी मजबूत बढ़त बनाए हुए हैं। वहीं कांग्रेस दो सीटों पर आगे चल रही है जबकि एक सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार आगे चल रहा है।

- बेंगलुरु: कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने अपने बेटे बीवाई विजयेंद्र के साथ मनाया जश्न। भाजपा ने एक सीट पर जीत दर्ज की जबकि 11 पर आगे चल रही है।

 

 

-कांग्रेस नेता डी के शिवकुमार ने कहा, 'हम हार को स्वीकार करते हैं। मेरा मानना है कि उप चुनाव अलग होता है और आम चुनाव का अलग महत्व होता है। मुझे विश्वास है कि कर्नाटक में कांग्रेस पार्टी की स्थिति मजबूत है। अगले पांच साल में क्या होता है देखते हैं। मैं एक पार्टी कार्यकर्ता हूं जो पार्टी हाईकमान आदेश देगा मैं उसका पालन करूंगा।'

 

 

- भारतीय जनता पार्टी ने एक सीट पर जीत हासिल कर ली है। बीजेपी के शिवराम हेब्बार ने येलपुर विधानसभा सीट से दर्ज की जीत। फिलहाल 11 सीटों पर भाजपा आगे चल रही है। हुंसुर सीट पर कांग्रेस 15 हजार से अधिक वोटों से आगे चल रही है।

 

 

- महालक्ष्मी लेआउट में तीन राउंड की गिनती के बाद भाजपा 11523 वोटों से आगे। बीजेपी: 17988, कांग्रेस: 6465, जेडीएस: 6324, वीएसटीएल: 222, नोटा: 415। गोकक सीट पर भी बीजेपी की बढ़त कायम। केआर पेटे सीट पर भाजपा और जेडीएस के बीच कांटे की टक्कर। कुछ सौ वोटों से ही आगे चल रही है जेडीएष

- चुनाव आयोग के मुताबिक फिलहाल 9 सीटों पर सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी, एक सीट पर निर्दलीय, 2 सीट पर कांग्रेस तथा दो सीटों पर जनता दल (सेक्युलर) आगे चल रही है।

Kartanka Poll Live

कर्नाटक उपचुनावों के नतीजों के ताजा रुझान: बीजेपी हिरेकेरुर, रानीबेन्नूर, येल्लापुर, चिक्काबल्लापुर, विजयनगर और महालक्ष्मी सीट पर आगे चल रही है।  कांग्रेस शिवाजीनगर और हुनमुरु सीट पर आगे; केआर पेट तथा  यशवंतपुरा में जेडीएस आगे। चुनाव आयोग के रुझानों के मुताबिक होसाकोट में निर्दलीय उम्मीदवार एसके बचेगौड़ा आगे चल रहे हैं जो भाजपा सांसद के बेटे हैं।

 

 

- बीजेपी ने 10 सीटों पर बनाई बढ़त। जेडीएस ने की वापसी और  शिवाजीनगर, होसाकोटे, केआर पेट, अठानी, कागवाड़ और हंसूर सीट पर बनाई बढ़त। कागवाड़ सीट पर भाजपा के एक पूर्व विधायक कांग्रेस के टिकट से चुनाव लड़ रहे हैं। होसाकोटे सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार को समर्थन दे रही है जेडीएस।

- कांग्रेस हुसूर सीट से आगे चल रही है। यह सीट जेडीएस  के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एच विश्वनाथ के पास थी जो अब भाजपा के टिकट से चुनाव लड़ रहे हैं। शिवाजीनगर सीट से कांग्रेस ने फिर बनाई बढ़त। शुरूआत में बीजेपी इस सीटे से आगे चल रही थी।

 

 

- भाजपा ने गोकक, गोकक, चिकबलापुत, विजयनगर, हुनसुर,अठानी, येलापुर और शिवाजीनगर सीट पर ली बढ़त। रानीबेनूर सीट पर कांग्रेस ने शुरूआत में ली थी बढ़त अब बीजेपी आगे। होसकोटे सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार शरथ आगे चल रहे हैं जो भाजपा सांसद बेचेगौड़ा के बेटे हैं।

- रूझान आने शुरू हो गए हैं फिलहाल 8 सीटों के रूझान आ गए हैं जिसनें से सात सीतों पर भाजपा आगे चल रही है जबकि एक पर जेडीएस ने बढ़त बनाई हुई है। फिलहाल पोस्टल बैलेट की गिनती हो रही है।

 

 

- वोटों की गिनती शुरू हो गई है और कुछ ही देर बार रूझान आने शुरू हो जाएंगे। इस समय भाजपा के पास 105 विधायक (एक निर्दलीय समेत) हैं, कांग्रेस के 66 और जद (एस) के 34 विधायक हैं। इनके अलावा बसपा का एक सदस्य है, एक मनोनीत विधायक है और अध्यक्ष हैं।

- जिन 15 सीटों पर उपचुनाव हो रहा है उनमें 12 पर कांग्रेस और तीन पर जेडीएस का कब्जा था। इसके बाद अयोग्य ठहराए गए 16 विधायकों में से भाजपा ने 13 को उनके संबंधित क्षेत्रों से टिकट दिया है। उन्होंने 2018 के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस और जद (एस) के टिकटों पर जीत हासिल की थी। 


 

 

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर