President of India till date: भारत के अब तक के राष्ट्रपतियों की लिस्ट

President of India till date: भारत में अब तक14 राष्ट्रपति हुए हैं। वर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद देश के 14वें राष्ट्रपति हैं। जानते हैं अब तक के कुल राष्ट्रपतियों के बारे में-

indian president till date
भारत के राष्ट्रपतियों की लिस्ट 

नई दिल्ली : भारतीय संविधान का अनुच्छेद 52 हमें भारत के राष्ट्रपति के बारे में बताता है। भारत के वर्तमान राष्ट्रपति राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद हैं जो भारत के 14वें राष्ट्रपति हैं। राष्ट्रपति भारत का प्रथम नागरिक कहलाता है। यह देश का प्रतिनिधित्व करता है लेकिन यह शासक नही होता है। यह नाम मात्र का शासक होता है जबकि वास्तविक शक्ति भारत के प्रधानमंत्री के पास होती है।

राष्ट्रपति का चुनाव संसद के दोनों सदनों के चुने हुए सदस्यों और राज्य के विधानसभा के चुने हुए सदस्यों के द्वारा किया जाता है। 
राष्ट्रपति का कार्यकाल 5 सालों का होता है। अनुच्छेद 61 कहता है कि संविधान का उल्लंघन करने के आरोप में राष्ट्रपति को अपने पद से हटाया भी जा सकता है। राष्ट्रपति को महाभियोग की प्रक्रिया के जरिए उनके पद से हटाया जा सकता है।    

भारत के अब तक के 13 राष्ट्रपतियों की लिस्ट

रामनाथ कोविंद
इनका कार्यकाल 25 जुलाई 2017 में शुरू हुआ है और वर्तमान में भी ये राष्ट्रपति के पद पर हैं। ये भारत के 14वें राष्ट्रपति हैं।

प्रणब मुखर्जी
ये भारत के राष्ट्रपति के अलावा इसके पहले विदेश मंत्री, रक्षा मंत्री और योजना आय़ोग के उपाध्यक्ष भी रहे। 5 जुलाई 2012 को इन्होंने राष्ट्रपति का पद संभाल था।

प्रतिभा पाटिल
प्रतिभा पाटिल का कार्यकाल 25 जुलाई 2007 से लेकर 25 जुलाई 2012 तक था। ये भारत की पहली महिला राष्ट्रपति रहीं। 

ए पी जे अब्दुल कलाम
इनका कार्यकाल 25 जुलाई 2002 से लेकर 25 जुलाई 2007 तक था। ये पहले वैज्ञानिक राष्ट्रपति थे साथ ही पहले मुस्लिम राष्ट्रपति थे जिन्होंने अपना कार्यकाल पूरा किया।

के आर नारायणन
ये 25 जुलाई 1997 से लेकर 25 जुलाई 2002 तक राष्ट्रपति रहे। ये पहले राष्ट्रपति थे जो केरल से थे और पहले दलित राष्ट्रपति थे। 

शंकर दयाल शर्मा
शंकर दयाल शर्मा 25 जुलाई 1992 से लेकर 25 जुलाई 1997 तक भारत के राष्ट्रपति पद पर रहे। ये मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री भी रहे थे।

रामास्वामी वेंकटरमन
25 जुलाई 1987 से लेकर 25 जुलाई 1992 तक ये भारत के राष्ट्रपति के पद पर रहे। ये 76 की सबसे अधिक उम्र में राष्ट्रपति बने।

ग्यानी जैल सिंह
25 जुलाई 1982 सेल लेकर 25 जुलाई 1987 तक ये राष्ट्रपति रहे ये भारत के पहले सिख राष्ट्रपति रहे। 

नीलम संजीव रेड्डी
ये 25 जुलाई 1977 से लेकर 25 जुलाई 1982 तक भारत के राष्ट्रपति के पद पर रहे। ये सबसे कम उम्र में 64 में भारत के राष्ट्रपति बन गए।

फखरुद्दीन अली अहमद
ये 24 अगस्त 1974 से लेकर 11 फरवरी 1977 तक भारत के राष्ट्रपति रहे। ये भारत के दूसरे राष्ट्रपति थे जिनका अपने कार्यकाल के दौरान ही निधन हो गया था। इनके निधन के बाद बसप्पा दनप्पा जट्टी 11 फरवरी 1977 से लेकर 25 जुलाई 1977 तक एक्टिंग प्रेसीडेंट के पद पर रहे।

वराहगिरी वेंकटा गिरी
ये 3 मई 1969 सेल केर 20 जुलाई 1969 तक राष्ट्रपति पद पर रहे। पहले एक्टिंग प्रेसीडेंट ऑफ इंडिया थे। इसके बाद मोहम्मद हिदयातुल्ला 20 जुलाई 1969 से लेकर 24 अगस्त 1969 तक राष्ट्रपति के पद पर रहे। ये भारत के चीफ जस्टिस भी रहे। 

इसके बाद गिरी फिर से 24 अगस्त 1969 से लेकर 24 अगस्त 1974 तक राष्ट्रपति के पद पर रहे। ये पहले ऐसे राष्ट्रपति थे जो बतौर एक्टिंग प्रेसीडेंट और प्रेसीडेंट दोनों की सेवा दी थी। 

डॉ. जाकिर हुसैन 
ये भारत की तीसरे राष्ट्रपति थे। 13 मई 1967 से लेकर 3 मई 1969 तक ये राष्ट्रपति के पद पर रहे। ये सबसे कम समय के लिए राष्ट्रपति के पद पर रहे। ये भारत के पहले मुस्लिम राष्ट्रपति थे।

एस राधाकृष्णन
एस राधाकृष्णन भारत के दूसरे राष्ट्रपति थे जो 13 मई 1962 से लेकर 13 मई 1967 तक राष्ट्रपति के पद पर रहे। वे साउथ इंडिया से आने वाले पहले राष्ट्रपति थे। उनका जन्म 5 सितंबर को हुआ था। उनकी याद में हर साल टीचर्स डे मनाया जाता है।

डॉ. राजेंद्र प्रसाद
डॉ. राजेंद्र प्रसाद भारत के पहले राष्ट्रपति थे। 26 जनवरी 1950 से लेकर 12 मई 1962 तक वे भारत के राष्ट्रपति के पद पर रहे। पहले राष्ट्रपति थे जिन्होंने 12 सालों तक सबसे लंबे कार्यकाल तक राष्ट्रपति की कुर्सी संभाली।

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर