राहुल गांधी के महाकाल दर्शन पर मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का तंज, बोले- चुनावी हिंदू हैं

मध्य प्रदेश के गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि दरअसल वो चुनावी हिंदू हैं, चुनावों के समय मंदिरों का दौरा शुरू कर देते हैं।

Madhya Pradesh Assembly Elections 2023, Congress, BJP, Narottam Mishra, Rahul Gandhi, Mahakal Darshan
राहुल गांधी पर मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने साधा निशाना 
मुख्य बातें
  • इच्छाधारी हिंदू हैं राहुल गांधी, मध्य प्रदेश के गृहमंत्री का बयान
  • चुनाव के समय राहुल गांधी को याद आते हैं मंदिर
  • कांग्रेस की असलियत जनता जान चुकी है

मध्य प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं और उसके बाद देश में आम चुनाव होंगे। इन दोनों चुनावों में अभी समय है। लेकिन सियासी तौर पर एनडीए सरकार के खिलाफ विपक्ष की तरफ से मोर्चबंदी की कोशिश जारी है। कांग्रेस पार्टी नरेंद्र मोदी सरकार की नीतियों के खिलाउ सात सितंबर से भारत जोड़ो यात्रा का आगाज करने वाली है। इन सबके बीच राहुल गांधी के महाकाल दौरे पर मध्य प्रदेश के गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि दरअसल राहुल गांधी इच्छाधारी हिंदू हैं। वो चुनावी हिंदू हैं। समय और जरूरत के मुताबिक वो हिंदू बन जाते हैं। उनके बारे में और उनकी पार्टी के बारे में जनता हर एक सच को जानती है लिहाजा किसी तरह का फर्क पड़ने वाला नहीं है। 

झूठे वादे करना कांग्रेस की फितरत
चुनाव आने पर राहुल गांधी जी सिर्फ झूठे चुनावी वादे करते हैं और इस बात को गुजरात के साथ पूरे देश की जनता अच्छी तरह जानती है। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में भी राहुल जी ने 10 दिनों में किसानों का 2 लाख ₹ तक का कर्ज माफ करने का झूठा वादा किया था।  उन्होंने कहा कि आखिर झूठ की दुकान कितने दिन चलेगी। कभी ना कभी तो सच सामने आ ही जाता है।

कांग्रेस की असलियत अब सबके सामने
प्रदेश और देश की जनता कांग्रेस की असलियत को समझ चुकी है। एक तरफ कांग्रेस भारत जोड़ो यात्रा शुरू करने जा रही है तो दूसरी तरफ राजस्थान और छत्तीसगढ़ में क्या हो रहा है। जिस दल ने सबसे अधिक प्रतिशोध की राजनीति की हो वो दूसरे को शिक्षा क्या देगी। कांग्रेस के पास कहने के लिए कुछ नहीं बचा है। अगर किसी दल की कामयाबी का आधार चुनावी सफलता है तो उस नजरिए से भी कांग्रेस बहुत पीछे है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर