President Election: मायावती ने किया NDA उम्मीदवार द्रौपद्री मुर्मू को समर्थन देने का ऐलान

देश
किशोर जोशी
Updated Jun 25, 2022 | 11:22 IST

राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए का समर्थन लगातार बढ़ता जा रहा है। बीजद और वाएसआर कांग्रेस के बाद अब मायावती ने भी द्रौपदी मुर्मू का समर्थन करने का ऐलान किया है।

Mayawati decided to support NDAs Presidential election candidate Droupadi Murmu
एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का समर्थन करेंगी मायावती 
मुख्य बातें
  • राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार मुर्मू का समर्थन करेंगी मायावती
  • मायावती ने कहा- अपनी पार्टी और आंदोलन को ध्यान में रखते हुए लिया फैसला
  • मायावती ने विपक्ष पर साधा निशाना

नई दिल्ली: राष्ट्रपति चुनाव में भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की ओर से द्रौपदी मुर्मू को समर्थन मिलने का सिलसिला जारी है। अब बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने का फैसला किया है। मायावती ने बयान जारी करते हुए कहा, 'हमने एनडीए के राष्ट्रपति चुनाव की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने का फैसला किया है। हमने यह फैसला न तो बीजेपी या एनडीए के समर्थन में और न ही विपक्ष के खिलाफ बल्कि अपनी पार्टी और आंदोलन को ध्यान में रखते हुए लिया है।'

विपक्ष को निशाने पर लेते हुए मायावती ने कहा, 'ममता बनर्जी ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए एक विपक्षी उम्मीदवार का चयन करने के लिए 15 जून को बुलाई गई बैठक में केवल चयनित पार्टियों को आमंत्रित किया और जब शरद पवार ने 21 जून को एक बैठक बुलाई, तो बसपा को भी आमंत्रित नहीं किया गया था। यह उनके जातिवादी उद्देश्यों को दर्शाता है।'

Presidential Election 2022: PM मोदी, नड्डा, शाह, राजनाथ की मौजूदगी में द्रोपदी मुर्मू ने दाखिल किया अपना नामांकन

लगातार बढ़ रहा है कुनबा

इससे पहले ओड़िशा में सत्तारूढ़ बीजू जनता दल (बीजद) द्वारा राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का समर्थन किया था। इसके बाद वाईएसआर कांग्रेस और मायावती के समर्थन के बाद राष्ट्रपति चुनाव में केंद्र में सत्ताधारी गठबंधन की जीत की राह आसान हो गई है। इसके साथ ही देश को पहली आदिवासी और सबसे युवा राष्ट्रपति मिलने का मार्ग भी प्रशस्त हो गया है। राष्ट्रपति का चुनाव निर्वाचक मंडल के सदस्यों द्वारा किया जाता है जिसमें संसद के दोनों सदनों के निर्वाचित सदस्य और दिल्ली तथा केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी सहित सभी राज्यों की विधानसभाओं के निर्वाचित सदस्य होते हैं।

यशवंत सिन्हा चुने गए विपक्ष के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार, अटल सरकार में रहे थे मंत्री, 2018 में छोड़ी BJP

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर