Monsoon Updates: देश के इन राज्यों में अगले कुछ दिनों तक होगी बारिश, दिल्ली में 27 जून को मॉनसून देगा दस्तक

Monsoon Updates: दक्षिण-पश्चिम मॉनसून मध्य अरब सागर के शेष हिस्सों, कोंकण के अधिकांश हिस्सों (मुंबई समेत), मध्य महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों और कर्नाटक के कुछ और हिस्सों में आज आगे बढ़ गया है।

Monsoon Updates rain in these states of the country for the next few days monsoon will knock in Delhi on June 27
दिल्ली में 27 जून को मॉनसून देगा दस्तक। (File Photo)  |  तस्वीर साभार: ANI
मुख्य बातें
  • कोंकण, गोवा और तटीय कर्नाटक में आज और कल होगी बारिश
  • दिल्ली में 27 जून को मॉनसून देगा दस्तक
  • मॉनसून आने से दिल्ली वालों को गर्मी से मिलेगी निजात

Monsoon Updates: देश के ज्यादातार राज्य इस समय भीषण गर्मी से जूझ रहे हैं और मॉनसून की प्रतीक्षा कर रहे हैं। वहीं देश के कुछ राज्य जैसे महाराष्ट्र, कर्नाटक और केरल में पहले ही मानसून की शुरुआत हो चुकी है। देश की राजधानी दिल्ली और उत्तरी भारत के अन्य हिस्सों में अभी भी बारिश का इंतजार है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक कोंकण, गोवा और तटीय कर्नाटक में आज और कल बारिश जारी रहेगी।

दिल्ली में 27 जून को मॉनसून देगा दस्तक

इसके अलावा आज मध्य महाराष्ट्र और दक्षिण गुजरात राज्य के घाट क्षेत्रों में भी बारिश होगी। पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में आज भी भारी बारिश की संभावना है और ये अगले 3 दिनों तक जारी रहेगी। मौसम विभाग ने 27 जून को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मॉनसून आने की भविष्यवाणी की है।

Chandigarh Monsoon: मानसून को लेकर मौसम विभाग की बड़ी घोषणा, इस दिन चंडीगढ़ में दस्‍तक देगा मानसून

उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में सोमवार से कई इलाकों में होगी बारिश 

वहीं उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड राज्यों के बारे में बात करते हुए मौसम विभाग ने कहा कि निचले स्तर के पूर्वी इलाकों में स्थापित होने के प्रभाव में  27 जून 2022 से उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में बारिश की गतिविधि बढ़ने की संभावना है। दक्षिण-पश्चिम मॉनसून मध्य अरब सागर के शेष हिस्सों, कोंकण के अधिकांश हिस्सों (मुंबई समेत), मध्य महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों और कर्नाटक के कुछ और हिस्सों में आज आगे बढ़ गया है।

मौसम विभाग ने आगे बताया कि उत्तर अरब सागर के कुछ हिस्सों, कोंकण के शेष हिस्सों, गुजरात राज्य के कुछ हिस्सों, मध्य महाराष्ट्र के अधिकांश हिस्सों, पूरे कर्नाटक और तमिलनाडु, तेलंगाना के कुछ हिस्सों, आंध्र प्रदेश, पश्चिम मध्य और पश्चिमोत्तर बंगाल की खाड़ी में मानसून के आगे बढ़ने के लिए वर्तमान परिस्थितियां अनुकूल हैं। 

Weather Today, 22 June: मौसम विभाग ने देश के इन हिस्सों में जताई बारिश की संभावना, जानें कहां कैसा रहेगा मौसम

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर