MP Nikay Chunav Result 2022: सिंधिया की तरह इस मंत्री को लगेगा झटका या बचेगा गढ़, केजरीवाल-ओवैसी फिर देंगे सरप्राइज !

देश
प्रशांत श्रीवास्तव
Updated Jul 20, 2022 | 12:22 IST

MP Nikay Chunav Result 2022, MP Municipal Election Result 2022: दूसरे चरण में रतलाम, रीवा, देवास, मुरैना और कटनी में मतों की गिनती हो रही है। पहले चरण में जिस तरह ग्वालियर पर सबकी नजर थी, वैसे ही दूसरे चरण में मुरैना पर सबकी नजर है। मुरैना से केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर सांसद है।

NARENDRA TOMAR AND JYOTIRADITYA SCINDHIA MP LOCAL BODY ELECTION
मध्य प्रदेश निकाय चुनाव रिजल्ट  |  तस्वीर साभार: ANI
मुख्य बातें
  • भाजपा को सबसे बड़ा झटका ग्वालियर में लगा है। जहां के मेयर पद पर भाजपा का पांच दशक से भी ज्यादा समय से कब्जा था।
  • आम आदमी पार्टी ने सिंगरौली मेयर पद जीतकर इतिहास रचा है।
  • पहले चरण के परिणामों में आम आमदी पार्टी और AIMIM ने कांग्रेस और भाजपा दोनों को सरप्राइज किया है।

MP Nikay Chunav Result 2022, MP Municipal Election Results 2022: मध्य प्रदेश निकाय चुनाव के दूसरे चरण के चुनाव के नतीजे आने शुरू हो गए है। इस चरण में रतलाम, रीवा, देवास, मुरैना और कटनी में मतों की गिनती हो रही है। पहले चरण में जिस तरह ग्वालियर पर सबकी नजर थी, वैसे ही दूसरे चरण में मुरैना पर सबकी नजर है। मुरैना से केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर सांसद है। और उनका जन्म भी मुरैना भी हुआ है। इसलिए मुरैना के निकाय चुनावों पर सबकी नजर रहेगी। खास तौर से पहले चरण के नतीजों ने जिस तरह ग्वालियर में भाजपा को चौंकाया हैं, उसके बाद तो चंबल क्षेत्र के मुरैना के परिणाम काफी अहम हो गए हैं।

MP Nikay Chunav Result 2022 LIVE Counting

सिंधिया को झटका, 50 साल बाद भाजपा हारी

पहले चरण के चुनाव में जिन 11 निकायों के परिणाम जारी हुए, उसमें भाजपा को मेयर पदों की सीटों  पर बड़ा झटका लगा है। पिछली बार उसने सभी 11 सीटों पर जीत हासिल की थी। लेकिन इस बार उसे 11 में से 7 पर ही जीत हासिल हो पाई है। और उसे सबसे बड़ा झटका ग्वालियर में लगा है। जहां के मेयर पद पर भाजपा का पांच दशक से भी ज्यादा समय से कब्जा था। और पार्टी को उम्मीद थी ज्योतिरादित्य सिंधिया के कांग्रेस छोड़ने के बाद भाजपा एक तरफा जीत हासिल करेगी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ और  कांग्रेस प्रत्याशी शोभा सिंह ने भाजपा प्रत्याशी सुमन को करीब 28 हजार से ज्यादा मतों से हरा दिया। यही नहीं आम आमदी पार्टी की उम्मीदवार को भी 45 हजार वोट मिले। 

इसी तरह मुरैना भी अब केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर की साख दांव पर है। देखना यह है कि पार्टी उनके गृहनगर में कैसा प्रदर्शन करती है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पहले राउंड की काउंटिंग के बाद मेयर पद के लिए कांग्रेस प्रत्याशी शारदा सोलंकी  3400 से ज्यादा वोटों से बढ़त बनाए हुए है। उनके मुकाबले भाजपा की मीना जाटव मैदान में हैं।

मध्य प्रदेश में आप और AIMIM की एंट्री,शिवराज-सिंधिया के लिए क्या संदेश

आमआदमी पार्टी और AIMIM फिर करेंगे सरप्राइज

पहले चरण के परिणामों में आम आमदी पार्टी और AIMIM ने कांग्रेस और भाजपा दोनों को सरप्राइज किया है। आम आदमी पार्टी ने सिंगरौली मेयर पद जीतकर इतिहास रचा है।वहां पर उसकी प्रत्याशी रानी अग्रवाल ने जीत हासिल की है। इसी तरह बुरहानपुर, खंडवा और उज्जैन में मेयर सीट पर भाजपा उम्मीदवार की जीत में AIMIM का अच्छा प्रदर्शन बड़ी वजह बन गया है। और कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा है। पहले चरण में AIMIM के 4 पार्षद जीत कर आए हैं। अब देखना यह है कि दूसरे चरण के परिणाम आने के बाद दोनों पार्टियां सरप्राइज करती हैं या नहीं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर