पुडुचेरी विधानसभा चुनाव 2021 में राजग ने फहराया विजय पताका, एआईएनआरसी और बीजेपी को मिला पूर्ण बहुमत

Puducherry Election election results: राजग ने पुडुचेरी विधानसभा चुनाव 2021 में विजय पताका फहराया है। एआईएनआरसी और बीजेपी को पूर्ण बहुमत मिला है।

Puducherry Election election results
सांकेतिक फोटो 

नई दिल्ली: केंद्रशासित प्रदेश पुडुचेरी के विधानसभा चुनाव के नतीजे आ चुके हैं, जिसमें राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने विजय पताका फहराया दिया है। 30 विधानसभा सीटों वाले इस प्रदेश में राजग को पूर्ण बहुमत हासिल हुआ है। इस गठबंधन में तीन पार्टियां एआईएनआरसी, बीजेपी और अन्नाद्रमुक शामिल हैं। राजग की सीधा मुकाबले कांग्रेस के नेतृत्व वाले सेक्युलर डेमोक्रेटिक अलायंस (एसडीए) से थी। गठबंधन में कांग्रेस के अलावा द्रमुक, वीसीके और भाकपा थीं। बता दें कि कम सीटों होने के बावजूद पुडुचेरी की तस्वीर देर राज जाकर साफ हो सकी।

एआईएनआरसी सबसे बड़ी पार्टी

पुडुचेरी में सरकार बनाने के लिए 16 सीटों के बहुमत की ज़रूरत है, जिस आंकड़े तक राजग पहुंचन में कामयाब रहा। चुनाव में एआईएनआरसी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। उसने 10 सीटों पर जीत दर्ज की। साथ ही एआईएनआरसी की सहयोगी बीजेपी ने 6 सीटों पर विजय प्राप्त की है और इस तरह उनका गठबंधन बहुमत पाने में सफल हो गया। दूसरी ओर, कांग्रेस की हालत काफी खस्ता रही। कांग्रेस के खाते में महज 2 सीटें ही आई पाईं। द्रमुक ने छह सीटों पर जबकि निर्दलीयों ने 6 सीटों पर कब्जा जमाया। अन्नाद्रमुक, वीसीके और भाकपा कोई सीट नहीं जी सकीं। 

प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष को मिली हार

भाजपा के नमासवियम अपने द्रमुक प्रतिद्वंद्वी ए कृष्णन को हराकर मन्नाडिपेट विधानसभा सीट से विजयी हुए। वह इसी साल जनवरी में कांग्रेस से भाजपा में आए थे। एआईएनआरसी के यू लक्ष्मीकांधन ने पूर्व मंत्री एम कांडसामी को हराकर कांग्रेस से एम्बालम (आरक्षित) सीट छीन ली। भाजपा उम्मीदवार ए जॉन कुमार कामराजनगर से विजयी घोषित किए गए है। कुमार कांग्रेस से भाजपा में आए थे। कांग्रेस के एम वैद्यनाथन ने प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष वी सामिनाथन को हराया है। वैद्यनाथन एआईएनआरसी से कांग्रेस में आए थे।

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर