यूपी में पहले चरण के मतदान से पहले अलकायदा आतंकी गिरफ्तार, लखनऊ में IED ब्‍लास्‍ट की रची थी साजिश

उत्‍तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के पहले चरण के तहत गुरुवार को होने जा रही वोटिंग से पहले NIA ने एक अलकायदा आतंकी को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उसने लखनऊ में IED ब्‍लास्‍ट की साजिश रची थी।

यूपी में पहले चरण के मतदान से पहले अलकायदा आतंकी गिरफ्तार, लखनऊ में IED ब्‍लास्‍ट की रची थी साजिश
यूपी में पहले चरण के मतदान से पहले अलकायदा आतंकी गिरफ्तार, लखनऊ में IED ब्‍लास्‍ट की रची थी साजिश  |  तस्वीर साभार: BCCL

लखनऊ : यूपी में विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण के तहत 10 फरवरी को वोट डाला जाना है। इससे पहले राष्ट्रीय जांच एजेसी (NIA) को बड़ी कामयाबी मिली है। मतदान से ठीक पहले एजेंसी ने अलकायदा से जुड़े एक आंतकी को गिरफ्तार किया  है। इस पर लखनऊ में IED ब्लास्ट करने की साजिश का आरोप है।

NIA ने लखनऊ में IED ब्लास्ट की साजिश को लेकर जिस आतंकी को गिरफ्तार किया है, उसकी पहचान जम्मू कश्मीर के बड़गाम जिले के निवासी तौहीद अहमद शाह के तौर पर की गई है। बताया जा रहा है कि वह अल कायदा से जुड़ा था। उस पर युवाओं की भर्ती और भारत के खिलाफ उन्‍हें उकसाने का आरोप है।

युवाओं की करता था आतंकी हमलों के लिए भर्ती

एनआईए सूत्रों के अनुसार, तौहीद अहमद शाह अंसार गजवतुल हिंद के नाम पर युवाओं को आतंकी हमलों के लिए भर्ती करता था और उन्‍हें भारत के खिलाफ भड़काता था। लखनऊ IED ब्‍लास्‍ट की साजिश उसने ही रची थी। अपने मंसूबों को अंजाम देने के लिए वह हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक सामग्री भी खरीदता था। एनआईए ने उसे मंगलवार को गिरफ्तार किया।

इस मामले में यूपी एटीएस ने लखनऊ के गोमती नगर थाने में 11  जुलाई, 2021 को FIR दर्ज की थी, जिसके बाद 5 अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। उनके खिलाफ 5 जनवरी, 2022 को चार्जशीट भी दाखिल की गई थी। एजेंसी इस मामले की विस्‍तृत जांच कर रही है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर