Nirbhaya Case: अदालत में निर्भया की मां का टूटा धैर्य तो बाहर फूटा गुस्सा, देखें [VIDEO]

देश
ललित राय
Updated Feb 12, 2020 | 17:50 IST

निर्भया की मां जहां पटियाला हाउस कोर्ट में रो पड़ी तो उनका गुस्सा कोर्ट के बाहर नारेबाजी के रूप में फूटा। उन्होंने कहा कि यह समझ के बाहर है कि दोषियों को फांसी देने में देरी क्यों की जा रही है।

Nirbhaya Case: अदालत में निर्भया की मां टूटा धैर्य तो बाहर फूटा गुस्सा, देखें [VIDEO]
निर्भया की मां का फूटा गुस्सा 
मुख्य बातें
  • निर्भया की मां का पटियाला हाउस कोर्ट के बाहर फूटा गुस्सा
  • वी वांट जस्टिस, निर्भया के दोषियों को फांसी दो जैसे नारे लगाए
  • अदालत द्वारा फांसी की सजा टाले जाने से निर्भया का परिवार नाराज

नई दिल्ली। निर्भया के चारों गुनहगारों को फांसी की सजा मुकर्रर हो चुकी है। लेकिन कानूनी दांवपेंच की मदद से वो फांसी के फंदे से जुगत लगा रहे है। निर्भया की मां का अदालत में धैर्य जवाब दे दिया और वो फूट फूट कर रोने लगी थीं। उनका सिर्फ एक ही सवाल कि पीड़ित का अधिकार नहीं है क्या। आखिर अदालत दोषियों के पक्ष को क्यों सुन रही है। 

पटियाला हाउस कोर्ट के बाहर उन्होंने नारेबाजी करते हुए निर्भया को इंसाफ दो... निर्भया को न्याय दो...निर्भया के दोषियों को जल्द से जल्द फांसी दो...अभी नहीं तो कभी नहीं..वी वांट जस्टिस के नारे लगाए। निर्भया के गुनहगार जानबूझकर मामले को लटका रहे हैं। अदालत भी सिर्फ उनकी बात ही सुन रही है। क्या कानून सिर्फ दोषियों के पक्ष में है, क्या पीड़ितों का कोई अधिकार नहीं है। 


इससे पहले पटियाला हाउस कोर्ट के जज ने कहा कि जब तक कानून दोषियों को जीने की इजाजत देता है आखिर कैसे अदालत उन्हें फांसी पर चढ़ा सकती है। बता दें कि निर्भया के तीन गुनहगारों के पास उपलब्ध सभी कानूनी विकल्प समाप्त हो चुके हैं। लेकिन पवन गुप्ता ने अभी तक न तो क्यूरेटिव और न ही दया याचिका दायर की गई है। इस बीच पवन मे अदालत के सामने अर्जी लगाई थी कि उसे उसकी पसंद का वकील चुनने की आजादी मिले। अदालत ने इस संबंध में तिहाड़ जेल प्रशासन को वकील मुहैया कराने का निर्देश दिया है। 

 

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर