Cabinet list of Nitish Kumar : नीतीश मंत्रिमंडल में 31 चेहरे, देखें कैबिनेट की पूरी लिस्ट, किसे मिला कौन सा मंत्रालय   

Cabinet list of Bihar government 2022 : तेजस्वी के बड़े भाई एवं राजद नेता तेज प्रताप यादव को वन एवं पर्यावरण मंत्रालय का प्रभार मिला है। इस पार शिक्षा मंत्रालय का विभाग राजद के कोटे में है तो वित्त मंत्रालय जद-यू के हिस्से आया है। भाजपा-जदयू की सरकार में वित्त मंत्रालय भगवा पार्टी के पास था।  

Nitish Kumar cabinet List 2022: Full list of ministers and their portfolios in Bihar government
तेजस्वी यादव को स्वास्थ्य मंत्रालय सहित 4 मंत्रालय मिले हैं।   |  तस्वीर साभार: PTI
मुख्य बातें
  • नीतीश कुमार ने गत 10 अगस्त को ली सीएम पद की दोबारा शपथ
  • नौ अगस्त को भाजपा गठबंधन से अलग हो गए जद-यू सुप्रीमो नीतीश
  • महागठबंधन की इस सरकार में राजद नेता तेजस्वी बने हैं डिप्टी सीएम

Cabinet list of Nitish Kumar : बिहार की नीतीश सरकार के मंत्रिमंडल का मंगलवार को विस्तार हुआ। राज्यपाल फागू चौहान राजभवन में 31 मंत्रियों को उनके पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। महागठबंधन की इस सरकार में राजद को सबसे ज्यादा प्रतिनिधित्व मिला है। उसके कोटे से 16 मंत्रियों ने शपथ ली है जबकि जद-यू से 11 मंत्रियों को शपथ दिलाई गई। कांग्रेस से दो लोगों को मंत्री बनाया गया है। मांझी की पार्टी हम से एक सदस्य और एक निर्दलीय को मंत्र बनाया गया है। सीएम नीतीश कुमार के पास गृह सहित पांच मंत्रालयों का प्रभार रहेगा जबकि डिप्टी सीएम तेजस्वी को स्वास्थ्य सहित चार विभागों की जिम्मेदारी दी गई है। तेजस्वी के बड़े भाई एवं राजद नेता तेज प्रताप यादव को वन एवं पर्यावरण मंत्रालय का प्रभार मिला है। इस पार शिक्षा मंत्रालय का विभाग राजद के कोटे में है तो वित्त मंत्रालय जद-यू के हिस्से आया है। भाजपा-जदयू की सरकार में वित्त मंत्रालय भगवा पार्टी के पास था।  

बिहार सरकार के ये हैं मंत्री

  1. तेज प्रताप यादव-RJD
  2. आलोक कुमार मेहता-RJD
  3. अनीता देवी-RJD
  4. सुरेंद्र प्रसाद यादव-RJD
  5. चंद्रशेखर-RJD
  6. ललित यादव-RJD
  7. जितेंद्र कुमार राय-RJD
  8. रामानंद यादव-RJD
  9. सुधाकर सिंह-RJD
  10. कुमार सर्वजीत-RJD
  11. सुरेंद्र राम-RJD
  12. शमीम अहमद-RJD
  13. मो. शाहनवाज आलम-RJD
  14. मो. इसरैल मंसूरी-RJD
  15. कार्तिक सिंह-RJD
  16. समीर कुमार महासेठ-RJD
  17. विजय कुमार चौधरी-JDU
  18. बिजेंद्र प्रसाद यादव--JDU
  19. अशोक चौधरी-JDU
  20. शीला मंडल-JDU
  21. श्रवण कुमार-JDU
  22. संजय झा-JDU
  23. लेसी सिंह-JDU
  24. मो. जामा खान-JDU
  25. जयंत राज कुशवाहा-JDU
  26. मदन सहनी-JDU
  27. सुनील कुमार-JDU
  28. मो. ए आलम-Congress
  29. मुरारी प्रसाद गौतम-Congress
  30. संतोश सुमन मांझी-HAM
  31. सुमित सिंह-Independent

कैबिनेट की बैठक करेंगे सीएम नीतीश
मंत्रियों के शपथ लेने के बाद मीडिया से बातचीत में कहा कि वह आज शाम कैबिनेट की बैठक करेंगे। थोड़ी देर में मंत्रियों को उनके विभागों का बंटवारा कर दिया जाएगा। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर