केंद्रीय मंत्री बिश्वेश्वर टुडू पर अधिकारियों को बंद कमरे में पीटने का आरोप, मयूरभंज थाने में केस दर्ज

देश
किशोर जोशी
Updated Jan 22, 2022 | 16:25 IST

केंद्र सरकार में जलशक्ति और जनजातीय राज्य मंत्री बिश्वेश्वर टुडू पर मारपीट के गंभीर आरोप लगे हैं। आरोप के मुताबिक टुडू ने दो अधिकारियों की कथित तौर पर पिटाई की।

Odisha A case registered against Union Minister Bishweswar Tudu for allegedly thrashing govt officials in Mayurbhanj
केंद्रीय मंत्री पर अधिकारियों को बंद कमरे में पीटने का आरोप 
मुख्य बातें
  • केंद्र सरकार में मंत्री बिश्वेशर टुडू पर लगे मारपीट के गंभीर आरोप
  • दो अधिकारियों ने लगाया बंद कमरे में मारपीट करने का आरोप
  • ओडिशा के मयूरभंज थाने में केंद्रीय मंत्री टुडू के खिलाफ दर्ज किया गया केस

नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री बिश्वेश्वर टुडू पर 2 अधिकारियों के साथ मारपीट करने का गंभीर आरोप लगा है। ओडिशा के मयूरभंज सीट से लोकसभा सांसद और केंद्र सरकार में जल शक्ति तथा जनजातीय मामलों के राज्य मंत्री बिश्वेश्वर टुडू पर आरोप है कि उन्होंने बंद कमरे में दो अधिकारियों की पिटाई की। हालांकि सांसद टुडू ने मारपीट के आरोप से साफ इंकार किया है। टुडू को पिछले साल ही मोदी कैबिनेट में शामिल किया गया था।

केस दर्ज

ओडिशा के मयूरभंज में सरकारी अधिकारियों की कथित तौर पर पिटाई करने के आरोप में केंद्रीय मंत्री बिश्वेश्वर टुडू के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। एसडीपीओ के के हरिप्रसाद ने बताया, ' कल योजना बोर्ड के उप निदेशक मयूरभंज ने बताया कि सांसद बिश्वेश्वर टुडू ने उनके और सहायक निदेशक पर हमला किया था। मामला दर्ज किया गया है।' जिला योजना एवं निगरानी इकाई के उप निदेशक अश्विनी कुमार मलिक और सहायक निदेशक देबाशीष महापात्र ने मंत्री पर ये मारपीट के आरोप लगाए हैं।

मंत्री की सफाई

वहीं केंद्रीय मंत्री टुडू ने कहा है कि इस तरह के आरोप निराधार औऱ बेबुनियाद हैं। उन्होंने कहा कि दोनों अधिकारी मेंरे पार आए और करीब आधे घंटे तक चर्चा हुई। उन्होंन कहा कइ इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से वो फाइल भी मांगी जिसमें केंद्र द्वारा दिए गए 7 करोड़ रुपये खर्च करने की बात है और अब बेबुनियाद आरोप लगाए जा रहे हैं।

ये हैं आरोप

वह अधिकारी मलिक का कहना है कि हम दोनों मंत्री जी से पार्टी कार्यालय में मिले, तो उन्होंने अपना आपा इसलिए खो दिया क्योंकि हम MPLADS फाइल लाना भूल गए थे। इसके बाद वो गुस्सा हो गए औऱ गाली गलौच करने लगे। मलिक के मुताबिक इस दौरान मंत्री ने  प्लास्टिक की कुर्सी से पीटना शुरू कर दिया और किसी तरह दोनों अधिकारी वहां से भागकर निकल गए।

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर