हिमाचल विधानसभा द्वार के बाहर खालिस्तानी झंडे लगाने का एक और आरोपी अरेस्ट, पंजाब से हुई गिरफ्तारी

देश
किशोर जोशी
Updated May 14, 2022 | 10:05 IST

माचल प्रदेश पुलिस ने हाल में धर्मशाला स्थित राज्य विधानसभा के मुख्य द्वार पर खालिस्तानी झंडा टांगने और उसकी दीवारों पर नारे लिखने के मामले में पंजाब से एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

One more Punjab resident arrested for allegedly putting Khalistani flags on the walls in the Dharamsala
धर्मशाला में लगाए गए थे इश तरह के पोस्टर 
मुख्य बातें
  • हिमाचल विधानसभा के बाहर खालिस्तानी झंडा टांगने के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार
  • मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने दी गिरफ्तारी की सूचना
  • मामले में दो आरोपी पहले ही हो चुके हैं गिरफ्तार

धर्मशाला (हिमाचल प्रदेश): हिमाचल प्रदेश में खालिस्तानी झंडा लगाने के एक और आरोपी को पंजाब से गिरफ्तार कर लिया है।  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने ने ट्विटर पर कहा कि देश को बांटने वाली ताकतों के खिलाफ हर हिमाचली एकजुट है। इससे पहले इस मामले में बुधवार को पंजाब के हरवीर सिंह को गिरफ्तार किया गया था। वहीं, शुक्रवार को गिरफ्तार दूसरे आरोपी की पहचान वनीत सिंह के रूप में हुई है।

मुख्यमंत्री का ट्वीट

ठाकुर ने ट्वीट किया, 'धर्मशाला में खालीस्तानी झंडे लगाने और दीवार पर स्लोगन लिखने वाले दूसरे व्यक्ति को भी पंजाब से गिरफ्तार कर लिया गया है। देश को बांटने वाली ताकतों के खिलाफ हर हिमाचली एकजुट है। भारत माता की जय, जय हिंद, जय हिमाचल।' रूपनगर के एसएसपी डॉ संदीप गर्ग ने कहा, 'हिमाचल प्रदेश पुलिस के साथ संयुक्त छापेमारी में, हमने धर्मशाला में हिमाचल विधानसभा की दीवार पर खालिस्तान समर्थक झंडे और नारे लिखने के मामले में मोरिंडा के एक निवासी को गिरफ्तार किया है।'

खालिस्तान के नाम पर पंजाब को फिर सुलगाने की कोशिश ! कौन रच रहा है साजिश

एसएसपी का बयान

उन्होंने आगे बताया, 'पूछताछ के दौरान, आरोपी ने यह भी स्वीकार किया कि उसने अपने साथी के साथ 13 अप्रैल को रोपड़, पंजाब में हमारे कार्यालय (मिनी सचिवालय परिसर) के बाहर खालिस्तान के बैनर लगाए थे। आरोपियों को हिमाचल पुलिस को सौंप दिया गया है। रोपड़ पुलिस आरोपी को प्रोटेक्शन वारंट पर वापस लाएगी। उसके अन्य साथी की पहचान कर ली गई है और जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा।'

इससे पहले बुधवार को हिमाचल प्रदेश के विशेष जांच दल (एसआईटी) ने घटना के सिलसिले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया था। हिमाचल प्रदेश पुलिस ने इस घटना के बाद 'सिख फॉर जस्टिस' (एसजेएफ) के नेता गुरपतवंत सिंह पन्नू के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

रिंदा की साजिश है RPG से हमला! इस कनेक्शन को भी खंगाल रही पंजाब पुलिस

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर