Padma Award:जेटली और सुषमा स्वराज को मरणोपरांत मिला पद्मविभूषण, इन हस्तयों को भी किया गया सम्मानित

देश
किशोर जोशी
Updated Nov 08, 2021 | 13:09 IST

Padma Awards: पिछले साल कोरोना के चलते पद्म पुरस्कारों का वितरण नहीं किया जा सका था। इसलिए आज राष्ट्रपति भवन में इन पद्म पुरस्कारों से सम्मानित लोगों को पुरस्कार प्रदान किए गए।

Padma Awards Sushma Swaraj, Arun Jaitley given Padma Vibhushan posthumously
जेटली और सुषमा स्वराज को मरणोपरांत मिला पद्मविभूष 
मुख्य बातें
  • राष्ट्रपति भवन में आयोजित किया गया पद्म पुरस्कार सम्मान समारोह
  • राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कई प्रतिष्ठित लोगों को किया इन पुरस्कारों से सम्मानित
  • पूर्व केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज और अरुण जेटली को मरणोपरांत दिया गया पद्मविभूषण पुरस्कार

Padma Awards 2020: भारत रत्न के बाद देश के सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्म पुरस्कार आज प्रदान किए है। राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह के दौरान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पुरस्कार विजेताओं को सम्मानित किया। हर वर्ष गणतंत्र दिवस के मौके पर घोषित होने वाले इन पुरस्कारों का वितरण साल 2020 में कोरोना संक्रमण के चलते नहीं हो सका था।  बॉलीवुड अभिनेता कंगना रनौत, गायक अदनान सामी और बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिद्धू उन लोगों में शामिल थे जिन्हें पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया।

इन्हें किया गया सम्मानित

इस समारोह में प्रधानमंत्री मोदी के अलावा गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद हैं। 2020 के लिए पद्म विभूषण के लिए सुषमा स्वराज को यह पुरस्कार मरणोपरांत गया। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से यह सम्मान लेने सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी स्वराज पहुंचीं। वहीं पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली को भी यह पुरस्कार मरणोपरांत दिया गया। कुछ प्रमुख चेहरे जिन्हें पद्म पुरस्कार दिए गए उनके नाम इस प्रकार हैं-

  1. भारत की पहली महिला एयर मार्शल पद्मा बंदोपाध्याय को पद्म श्री से सम्मानित किया गया।
  2. डॉ सुशोवन बनर्जी, जिन्हें 'एक टका वाले डॉक्टर' के नाम से जाना जाता है,को पद्म श्री से सम्मानित किया गया।
  3. सामाजिक कार्यकर्ता एस रामकृष्णन को पद्म श्री से सम्मानित किया गया
  4. भारतीय फुटबॉल की दुर्गा, भारत के पूर्व कप्तान ओइनम बेमबेम देवी को पद्म श्री से सम्मानित किया गया।
  5. 3 बार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेता अभिनेत्री कंगना रनौत को पद्म श्री से सम्मानित किया गया।
  6. महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल को टोक्यो ओलंपिक में टीम का नेतृत्व करने पर पद्म श्री से सम्मानित किया गया।
  7. छत्तीसगढ़ के संगीतकार मदन सिंह चौहान को पद्म श्री  से सम्मानित किया गया।
  8. लोकप्रिय पार्श्व गायक और संगीतकार अदनान सामी को पद्म श्री से सम्मानित किया गया।
  9. सत्संग फाउंडेशन के संस्थापक मुमताज अली (श्री एम) को पद्म विभूषण से  सम्मानित किया गया ।
  10. अनुभवी राजनीतिक नेता, नागालैंड के 5 बार के सीएम, एससी जमीर को सम्मानित किया गया।
  11. बैडमिंटन विश्व चैंपियन पीवी सिंधु  को पद्म भूषण से सम्मानित किया गया।
  12. प्रसिद्ध संगीतकार पंडित छन्नूलाल मिश्रा को पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया।
  13. पूर्व केंद्रीय मंत्री जॉर्ज फर्नांडिस, पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली  और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया।

 इन लोगों को देती है सरकार पद्म पुरस्कार

केंद्र की मोदी सरकार ने पद्म पुरस्कारों को ‘जन पद्म’ के रूप में तब्‍दील किया है जिसके तहत ये उन प्रतिभाशाली व्यक्तियों को दिए जा रहे हैं जिनकी उत्कृष्टता और उपलब्धियां वास्तव में महिलाओं, अनुसूचित जातियों एवं अनुसूचित जनजातियों, दिव्यांग व्यक्तियों के बीच सराहे जाने के योग्‍य हैं और जो नि:स्वार्थ भाव से समाज की सेवा कर रहे हैं।  सरकार इसके लिए लोगों से ऑनलाइन नामांकन करने का ऑप्शन देती है। पद्म पुरस्कारों के लिए नामांकन/अनुशंसाएं केवल पद्म पुरस्कार पोर्टल https://padmaawards.gov.in  पर ही दिए जा सकते हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर