अमेरिका के स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी ने दी बधाई, 246 साल पहले हुआ था आजाद

USA Freedom Day: 4 जुलाई को अमेरिका साल 1776 में ब्रिटेन से आजाद हुआ था। और इसी दिन ही संयुक्‍त राज्‍य अमेरिका यानी यूनाइटेड स्‍टेट्स ऑफ अमेरिका की स्‍थापना की गई थी।

USA Freedom Day
4 जुलाई 1776 को अमेरिका हुआ था आजाद 
मुख्य बातें
  • आजादी मिलने के बाद जॉर्ज वॉशिंगटन अमेरिका के पहले राष्ट्रपति बने।
  • क्रिस्‍टोफर कोलंबस ने गलती से अमेरिका की खोज की थी।
  • बाद में ब्रिटेन के लोगों ने अमेरिका को अपना गुलाम बना लिया।

USA Freedom Day: 4 जुलाई को अमेरिका अपना 246 वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस मौके पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका के लोगों को बधाई दी है। 4 जुलाई को अमेरिका साल 1776 में ब्रिटेन से आजाद हुआ था। और इसी दिन संयुक्‍त राज्‍य अमेरिका यानी यूनाइटेड स्‍टेट्स ऑफ अमेरिका की स्‍थापना की गई थी। इसी दिन अमेरिका ने 13 कॉलोनियों ने मिलकर , ब्रिटने से आजादी की घोषणा की थी और इसे 'डिक्लियरेशन ऑफ इंडिपेंडेंस' भी कहा जाता है।

जॉर्ज वॉशिंगटन पहले राष्ट्रपति

आजादी मिलने के बाद जॉर्ज वॉशिंगटन अमेरिका के पहले राष्ट्रपति बने।  इन्‍हीं के नाम पर देश की राजधानी का नाम रखा गया है। अमेरिका के गुलाम बनने का भारत से भी कनेक्शन है। असल में क्रिस्‍टोफर कोलंबस भारत की खोज करने के लिए निकला था तो वह गलती से अमेरिका पहुंच गया। कोलंबस की खोज के बाद है तो कई देशों में यहां कब्जा करने की होड़ मच गई। ब्रिटेन के लोग सबसे ज्यादा तादाद में यहां आ गए और अपना कब्जा कर लिया। और बाद में वहां के मूल निवासियों रेड इंडियन के साथ काफी अत्याचार भी उन लोगों के द्वारा किए गए।

फ्रीडम डे के मौके पर मातम की खबर

हालांकि इस बार का स्वतंत्रता दिवस अमेरिका के लिए बुरी खबर लेकर आया है। शिकागो में फ्रीडम डे परेड के मौके पर  हाईलैंड पार्क के पास में एक हमलावर ने गोलीबारी कर दी और उमें कम से कम 6 लोगों की मौत हो गई जबकि 24 लोग घायल हुए हैं। घायलों में बच्चे भी शामिल हैं। हमलावर ने इमारत की छत से गोलीबारी की थी। इस मामले में पुलिस ने 22 वर्षीय संदिग्ध रॉबर्ट क्रीमो को गिरफ्तार कर लिया है।

इस हमले के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा है कि "जिल (पत्नी) और मैं उस मूर्खतापूर्ण बंदूक हिंसा से स्तब्ध हैं। जिसने इस स्वतंत्रता दिवस पर एक अमेरिकी समुदाय को फिर से दुःख पहुंचाया है। हाल ही में मैंने एक इस तरह की हिंसा को रोकने के लिए एक कानून पर हस्ताभर किए हैं। लेकिन अभी बहुत कुछ किया जाना बाकी है, मैं बंदूक हिंसा की महामारी के खिलाफ संघर्ष खत्म नहीं छोड़ने वाला हूं।  

USA फ्रीडम डे परेड फायरिंग: संदिग्ध गिरफ्तार, अब तक 6 की मौत 24 घायल

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर