BJP सांसद  साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर की तबियत बिगड़ी, चार्टर्ड प्लेन से भेजा गया मुंबई

देश
रवि वैश्य
Updated Mar 06, 2021 | 17:40 IST

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर को शनिवार को सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद विमान से मुंबई ले जाया गया।

Sadhvi Pragya Thakur
साध्वी प्रज्ञा ठाकुर  
मुख्य बातें
  • प्रज्ञा सिंह ठाकुर को सांस लेने में तकलीफ हो रही है
  • उन्हें कोकिलाबेन अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया जाएगा
  • उन्हें 'भारत भक्ति अखाड़े' का आचार्य महामण्डलेश्वर घोषित किया गया था

सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर की तबियत बिगड़ गई है बताया जा रहा है कि उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही है साथ ही शुक्रवार को उनका ब्लड प्रेशर भी बढ़ गया था। जिसके चलते उन्हें चार्टर्ड प्लेन से इलाज के लिए मुंबई ले जाया गया है, मुंबई में उन्हें कोकिलाबेन अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया जाएगा।

बताते हैं कि उन्हें शनिवार दोपहर में भोपाल में होने वाली दिशा समिति की जिला पंचायत कार्यालय में रखी गई बैठक शामिल होना था उसी से पहले उनकी तबियत खराब हो गई।

वहीं इसी साल 19 फरवरी को प्रज्ञा ठाकुर को डॉक्टरों की सलाह पर दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया था हालांकि तब उनके दफ्तर ने कहा था कि वो नियमित जांच के लिए अस्पताल में भर्ती हुई थीं।

गौरतलब है कि प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने अप्रैल 2019 को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की और पार्टी ने उन्हें सत्रहवीं लोकसभा के सदस्य के लिए भोपाल से लोकसभा का टिकट दिया था यहाँ उनका मुख्य मुकाबला कांग्रेस के दिग्विजय सिंह से था।, चुनाव में वे दिग्विजय सिंह को हराकर भोपाल सांसद चुनी गई।

कौन हैं साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर

साध्वी तब सुर्खियों में आयीं जब सन 2008 में उन पर मालेगाँव में हुए बम विस्फोंटों में आरोपी बनाया गया था और उन्हें गिरफ्तार किया गया था।सन २०१९ के प्रयागराज कुम्भ के अवसर पर उन्हें 'भारत भक्ति अखाड़े' का आचार्य महामण्डलेश्वर घोषित किया गया था और अब वे 'महामण्डलेश्वर स्वामी पूर्णचेतनानन्द गिरी' के नाम से जानी जाती हैं।

उन्हें आतंकी आरोपों के लिए गिरफ्तारी का सामना करना पड़ा, लेकिन विशेष राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण  द्वारा मकोका धारा के तहत आरोप छोड़ने के बाद उन्हे जमानत दे दी गई।वे कई बार अपने भड़काऊ भाषणों के लिए सुर्खियों में रहीं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर