Women's Day : राष्ट्रपति कोविंद एवं प्रधानमंत्री मोदी ने महिला शक्ति को किया सलाम

महिला दिवस के मौके पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी देश को लोगों को बधाई दी है और लोगों से लैंगिक समानता बढ़ाने एवं असमानता मिटाने की अपील की है।

  PM Modi Greets Women On International Women's Day
धानमंत्री मोदी ने महिला शक्ति को किया सलाम।  |  तस्वीर साभार: PTI

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर महिलाओं को बधाई दी। इस मौके पर पीएम ने कहा कि महिलाओं की उपलब्धियों पर देश गर्व करता है। अपने एक ट्वीट में प्रधानमंत्री ने कहा कि अलग-अलग क्षेत्रों में महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए किए गए कार्यों के लिए उनकी सरकार सम्मानित महसूस करती है। 

महिलाओं की उपलब्धियों पर गर्व-पीएम
पीएम ने कहा, ‘अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर मैं अदम्य नारी शक्ति को सलाम करता हूं। देश की महिलाओं की तमाम उपलब्धियों पर भारत को गर्व होता है। देश के विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं के सशक्तीकरण की दिशा में काम करना हमारी सरकार के लिए सम्मान की बात है।’ प्रधानमंत्री मोदी अक्सर अपने संबोधनों में जिक्र करते हैं कि उनकी सरकार की विभिन्न योजनाओं व कार्यक्रमों के केंद्र में महिलाएं हैं। इस संदर्भ में वह रसोई गैस की आपूर्ति, जन धन योजना के तहत बैंक खाते खोलना, हर घर शौचालय बनाये जाने की योजनाओं का उल्लेख करते हैं।

राष्ट्रपति ने लोगों को बधाई दी
महिला दिवस के मौके पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी देश को लोगों को बधाई दी है और लोगों से लैंगिक समानता बढ़ाने एवं असमानता मिटाने की अपील की है। राष्ट्रपति ने अपने ट्वीट में कहा, 'अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर मैं सभी देशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं। अलग-अलग क्षेत्रों में देश की महिलाएं नए कीर्तिमान एवं रिकॉर्ड स्थापित कर रही हैं। हम मिलकर लैंगिक समानता बढ़ाने एवं असमानता को खत्म करने की दिशा में काम करें।'

राजनाथ, केजरीवाल ने भी महिला शक्ति को सलाम किया
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने ट्वीट में कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्ववाली सरकार जीवन के सभी क्षेत्रों में महिलाओं का सशक्तिकरण करने के लिए प्रतिबद्ध है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी महिलाओं के योगदान एवं उपलब्धियों की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी है। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर