Farms Laws: मथुरा की महापंचायत में प्रियंका गांधी, सरकार का विवेक मर चुका है, श्रीकृष्ण तोड़ेंगे अहंकार

देश
ललित राय
Updated Feb 23, 2021 | 15:13 IST

मखुरा के पालीखेड़ा में किसान महापंचायत में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने केंद्र सरकार की किसान विरोधी नीतियों को जमकर कोसा।

Farms Laws: मथुरा की किसान महापंचायत में प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार पर साधा निशाना
मथुरा की किसान महापंचायत में प्रियंका गांधी 
मुख्य बातें
  • मथुरा की महापंचायत में प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार पर साधा निशाना
  • मौजूदा केंद्र सरकार का विवेक मर चुका है और श्रीकृष्ण अहंकार को जरूर तोड़ेंगे
  • मौजूदा मोदी सरकार में उनके खरबपति दोस्तों का ही फायदा हुआ।

मथुरा। पालीखेड़ा में आयोजित किसान महापंचायत में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने एक बार फिर कृषि कानूनों के मुद्दे पर मोदी सरकार को जमकर घेरा। किसान अपने हक के लिए लड़ाई लड़ रहा है और उस लड़ाई में कांग्रेस पार्टी आप के संघर्ष में शामिल रहेगी। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की सिर्फ एक ही उपलब्धि रही है कि खरबपति दोस्त आबाद हो गए।

श्रीकृष्ण तोड़ेंगे मौजूदा सरकार का अहंकार
प्रियंका गांधी ने कहा कि इस सरकार के अहंकार को भगवान कृष्ण जरूर तोड़ेंगे। सरकार का विवेक मर चुका है, निश्चित तौर पर मौजूदा सरकार का अहंकार टूटेगा। आज हालत ये हो गए हैं कि केंद्र सरकार किसानों को आतंकी मानती हैं, किसानों की जायज मांगों पर केंद्र संवेदनहीन है। लेकिन वो साफ करना चाहती हैं कि अगर कांग्रेस की सरकार आई तो सबसे पहले इन काले कृषि कानूनों को रद्द किया जाएगा। 



ऐसे कैसे किसान होगा खुशहाल
प्रियंका गांधी ने कहा कि आज अगर आप देश के किसी भी हिस्से को देखें को किसानों की आंखों में आंसू हैं। मोदी सरकार की खासियत यह है कि वो बातों से पेट भरना चाहती है। किसानों के हक को मारा जा रहा है। किसान बेचार इधर उधर भटक रहा है। लेकिन सरकार कहती है कि किसान खुशहाल हैं। सवाल यह है कि क्या इससे किसानों की समस्या दूर होगी। इसका जवाब साफ है कि केंद्र की किसान विरोधी नीतियों से किसान कभी खुशहाल नहीं हो सकता। वो ब्रज भूमि की धरती से भरोसा दिलाना चाहती हैं कि किसानों की लड़ाई में उनकी पार्टी पहले की तरह साथ है। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर