Public Holidays 2020: यहां पढ़ें साल 2020 में पब्लिक हॉलीडे की पूरी लिस्ट

देश
Updated Dec 31, 2019 | 12:54 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

List of Public Holidays 2020: साल 2020 में आपको कितनी और कब छुट्टियां मिल रही हैं, वो जानें अभी। पब्लिक हॉलीडे 2020 लिस्ट के अनुसार आप पहले ही अपनी प्लानिंग कर सकते हैं।

Public Holidays 2020
पब्लिक हॉलीडे 2020 लिस्ट 

नई दिल्ली: कुछ ही घंटों में 2019 गुजर जाएगा और हम नए साल में प्रवेश कर जाएंगे। नए साल में आपको कितनी छुट्टियां मिलेंगी, ये जानकारी हम आपके लिए ले आए हैं। एक तरफ गणतंत्र दिवस (26 जनवरी), स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) और गांधी जयंती (2 अक्टूबर) पर निश्चित सार्वजनिक अवकाश होता है, वहीं कुछ छुट्टियां हमें उत्सव और धार्मिक मान्यताओं के लिए मिलती हैं। छुट्टियों की यह सूची अलग-अलग राज्यों में भिन्न हो सकती है। उदाहरण के लिए: कार्यालय, स्कूल/कॉलेज, बैंक बिहू के मौके पर असम में बंद हैं जबकि केरल में वे ओणम पर बंद हैं।

छुट्टियों की लिस्ट के माध्यम से आप पहले ही आपने कामों की सूची बना सकते हैं। इसके अनुसार पहले से ही अपनी आगे की योजना बना सकते हैं। यहां जानें साल 2020 के सार्वजनिक अवकाश:

Full list of public holidays in 2020 in India

जनवरी 2020 

बुधवार, 01 जनवरी, 2020, नव वर्ष दिवस
बुधवार, 15 जनवरी, 2020, मकर संक्रांति/पोंगल

फरवरी 2020

बुधवार, 19 फरवरी, 2020, शिवाजी जयंती
शुक्रवार, 21 फरवरी, 2020, महा शिवरात्रि

मार्च 2020

मंगलवार, 10 मार्च, 2020, होली
बुधवार, 25 मार्च, 2020, उगादी/गुड़ी पड़वा

अप्रैल 2020

गुरुवार, 02 अप्रैल, 2020, राम नवमी
सोमवार, 06 अप्रैल, 2020, महावीर जयंती
शुक्रवार, 10 अप्रैल, 2020, गुड फ्राइडे

मई 2020

शुक्रवार, 01 मई, 2020, मजदूर दिवस
गुरुवार 07 मई, 2020, बुध पूर्णिमा
सोमवार, 25 मई, 2020, ईद-उल-फितर

जून 2020 

मंगलवार, 23 जून, 2020, रथ यात्रा

अगस्त 2020

शनिवार, 01 अगस्त, 2020, बकरी ईद/ईद उल-अधा
सोमवार, 03 अगस्त, 2020, रक्षा बंधन
बुधवार, 12 अगस्त, 2020, जन्माष्टमी
शनिवार, 15 अगस्त, 2020, स्वतंत्रता दिवस
शनिवार, 22 अगस्त, 2020, विनायक चतुर्थी
रविवार, 30 अगस्त, 2020 मुहर्रम
सोमवार, 31 अगस्त, 2020 ओणम 

अक्टूबर 2020

शुक्रवार, 02 अक्टूबर, 2020, महात्मा गांधी जयंती
शुक्रवार, 30 अक्टूबर, 2020, मिलाद उन नबी

नवंबर 2020

शनिवार, 14 नवंबर, 2020, दीपावली
सोमवार, 30 नवंबर, 2020, गुरु नानक का जन्मदिन

दिसंबर 2020

शुक्रवार, 25 दिसंबर, 2020, क्रिसमस

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर