यूपीए सरकार में 2 सिलेंडर मिलते थे उतने में अब 1 सिलेंडर मिलते हैं, राहुल गांधी ने की LPG कीमतों की तुलना

एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि यूपीए के शासनकाल में दो सिलेंडर मिलते थे जितनी कीमत पर अब एक सिलेंडर मिलते हैं।

Rahul Gandhi compares LPG prices UPA vs NDA govt, Two cylinders then for price of one now
राहुल गांधी ने एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों को लेकर मोदी सरकार पर तंज कसा 

नई दिल्ली: रसोई गैस सिलेंडर यानी एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 50 रुपए की बढ़ोतरी के एक दिन बाद, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को यूपीए कार्यकाल और केंद्र में वर्तमान बीजेपी सरकार के बीच रसोई गैस की कीमतों की तुलना की। एलपीजी की कीमतों में वृद्धि के खिलाफ विपक्षी दल मोदी सरकार पर हमलावर हैं। तृणमूल कांग्रेस ने कीमतों में वृद्धि की निंदा की और कांग्रेस की युवा शाखा, भारतीय युवा कांग्रेस ने केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी के आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन किया।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्विटर पर दावा किया कि यूपीए के कार्यकाल के दौरान एलपीजी की कीमत 410 रुपए थी और उसमें सब्सिडी प्रति सिलेंडर 827 रुपए दी जा रही थी। जबकि एनडीए के कार्यकाल के दौरान एलपीजी की कीमत शून्य सब्सिडी के साथ 999 रुपए है। कांग्रेस नेता ने आगे केंद्र पर तंज कसा और कहा कि उस समय अब एक की कीमत पर दो सिलेंडर मिलते थे। गांधी ने ट्वीट किया कि दो सिलेंडर तब 1 की कीमत में! केवल कांग्रेस गरीब और मध्यम वर्गीय भारतीय परिवारों के कल्याण के लिए शासन करती है। यह हमारी आर्थिक नीति का मूल है।

गौर हो कि तरलीकृत पेट्रोलियम गैस (एलपीजी) सिलेंडर की कीमत में 50 रुपए की वृद्धि की गई है। लेटेस्ट संशोधन के साथ, घरेलू एलपीजी सिलेंडर दिल्ली में 999.50 रुपए प्रति सिलेंडर हो गया है। इस महीने की शुरुआत में, कॉमर्शियल रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में वृद्धि की गई थी। 1 मई को 19 किलोग्राम के कॉमर्शियल रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 102.50 रुपए बढ़ने के बाद 2355.50 रुपए हो गया।
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर