Rajasthan: 'शिवलिंग को 'तमाशा' बताओगे तो 'तांडव' तो होगा प्रभु', आचार्य प्रमोद कृष्णम का अशोक गहलोत पर हमला

Rajasthan: शिवलिंग को लेकर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बयान से कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम खासे नाराज हैं और वो लगातार ट्वीट कर रहे हैं। शुक्रवार को आचार्य प्रमोद कृष्णम ने ट्वीट कर कहा कि शिवलिंग को “तमाशा” बताओगे तो “ताण्डव” तो होगा प्रभु।

Rajasthan Acharya Pramod Krishnam attack on cm Ashok Gehlot
आचार्य प्रमोद कृष्णम।  |  तस्वीर साभार: ANI
मुख्य बातें
  • अशोक गहलोत पर हमलावर हुए आचार्य प्रमोद कृष्णम
  • लगातार ट्वीट कर साध रहे अशोक गहलोत पर निशाना
  • राजस्थान में “सच” बोलना पाप- आचार्य प्रमोद कृष्णम

Rajasthan: कांग्रेस नेता और प्रियंका गांधी के समर्थक आचार्य प्रमोद कृष्णम ने शुक्रवार को एक बार फिर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर निशाना साधा है। शुक्रवार को आचार्य प्रमोद कृष्णम ने ट्वीट कर कहा कि शिवलिंग को “तमाशा” बताओगे तो “ताण्डव” तो होगा प्रभु। अपने इस ट्वीट में उन्होंने अशोक गहलोत और अशोक चांदना को टैग किया है। अशोक चांदना ने एक दिन पहले गुरुवार को राजस्थान के खेल मंत्री के पद से इस्तीफा दिया था है। शिवलिंग को लेकर अशोक गहलोत के बयान से आचार्य प्रमोद कृष्णम खासे नाराज हैं। 

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने ट्वीट कर अशोक गहलोत पर साधा निशाना

अशोक चांदना के इस्तीफे के बाद गुरुवार को आचार्य प्रमोद कृष्णम ने अशोक गहलोत पर निशाना साधते हुए कहा था कि खराबी “इंजन” में है और आप “डिब्बे” बदलने की बात कर रहे हो. गुरुवार को ही अपने एक और ट्वीट में आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि राजस्थान में “सच” बोलना पाप है प्रभु, आपको भी “पायलट” समर्थक मान लिया जाएगा. अशोक चांदना ने गुरुवार को ट्वीट कर कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी मेरा आपसे व्यक्तिगत अनुरोध है की मुझे इस जलालत भरे मंत्री पद से मुक्त कर मेरे सभी विभागों का चार्ज कुलदीप रांका जी को दे दिया जाए, क्योंकि वैसे भी वो ही सभी विभागों के मंत्री है।

Rajasthan Sports Minister: राजस्थान के खेलमंत्री अशोक चांदना ने की इस्तीफे की पेशकश, लिखा-IAS रांका को दें सभी चार्ज

अशोक चांदना का ये ट्वीट उस समय सामने आया है, जब पिछले हफ्ते ही सत्तारूढ़ कांग्रेस के विधायक और युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश घोघरा ने अपना इस्तीफा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को भेजा है। विधायक गणेश घोघरा ने डूंगरपुर जिले में उनपर हंगामा करने का मुकदमा दर्ज होने के बाद ये कदम उठाया। राजस्थान से राज्यसभा की चार सीटों के लिए अगले महीने चुनाव होने जा रहे हैं और इससे पहले कांग्रेस एकजुट दिखाने की कोशिश कर रही है।

जहाज डूब रहा है, 2023 के रुझान आने शुरू- सतीश पूनियां

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने गुरुवार को कहा था कि कांग्रेस एकजुट है और राज्यसभा की चार में से तीन सीटें जीतेगी। वहीं मुख्य विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी ने मंत्री अशोक चांदना के ट्वीट को लेकर सत्तारूढ़ कांग्रेस पर निशाना साधा। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनियां ने चांदना के ट्वीट को फिर से ट्वीट करते हुए लिखा कि जहाज डूब रहा है, 2023 के रुझान आने शुरू।

Rajasthan: खेल मंत्री ने CM से कहा- 'मुझे जलालत भरे इस पद से मुक्त करें' गहलोत बोले- टिप्पणी को गंभीरता से ना लें

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर