एक सितंबर: साल 1956 में आज ही के दिन हुई थी LIC की स्थापना

देश
भाषा
Updated Sep 01, 2020 | 06:00 IST

1 September History: 64 साल पहले आज ही के दिन भारतीय जीवन बीमा निगम की स्थापना की गई थी वहीं प्रसिद्ध साहित्यकार फ़ादर कामिल बुल्के का जन्म भी आज ही के दिन साल 1909 में हुआ था।

September 1 History Foundation Day of Life Insurance Corporation of India
1956 में हुई थी भारतीय जीवन बीमा निगम की स्थापना 
मुख्य बातें
  • 1909 : प्रसिद्ध साहित्यकार फ़ादर कामिल बुल्के का जन्म
  • 1956 : भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) की स्थापना
  • 1965 : पाकिस्तानी फौज ने कश्मीर में संघर्षविराम रेखा को पार किया

नयी दिल्ली: ‘जिंदगी के साथ भी, जिंदगी के बाद भी’ की असरदार टैगलाइन के साथ देश के लाखों लोगों को बीमा की सेवाएं देने वाले भारतीय जीवन बीमा निगम की स्थापना 64 साल पहले एक सितंबर के दिन ही की गई थी।पढ़ने लिखने के काम में लगे लोगों के लिए शब्दकोश या डिक्शनरी का प्रयोग अनिवार्य है और शब्दकोश को तैयार करना अपने काम में बहुत मुश्किल काम माना जाता है।

भारत में शब्दकोश का जिक्र आते ही फादर कामिल बुल्के का नाम जहन में आता है। बाबा बुल्के का जन्म भी एक सितंबर को ही हुआ था।

देश दुनिया के इतिहास में एक सितंबर की तारीख पर दर्ज कुछ अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-

1858 : ईस्ट इंडिया कंपनी के निदेशकों की अंतिम बैठक लंदन के ईस्ट इंडिया हाउस में आयोजित की गई।
1878 : एम्मा एम नट्ट अमेरिका में पहली महिला टेलीफोन ऑपरेटर बनी।
1909 : प्रसिद्ध साहित्यकार फ़ादर कामिल बुल्के का जन्म।
1923 : ग्रेट कैंटो भूकंप ने जापान के टोक्यो और योकोहामा शहरों में भारी तबाही मचायी।
1942 : रास बिहारी बोस ने इंडियन नेशनल आर्मी की स्थापना की।
1947 : भारतीय मानक समय की शुरूआत की गई।
1956 : भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) की स्थापना।
1956 : राज्‍यों के पुनर्गठन के बाद त्रिपुरा केंद्रशासित प्रदेश बना।
1962 : महाराष्ट्र के कोल्हापुर में शिवाजी विश्वविद्यालय की स्थापना।
1964 : इंडियन ऑयल रिफ़ाइनरी और इंडियन ऑयल कम्पनी को विलय करके इंडियन ऑयल कॉपरेशन बनाई गयी।
1965 : पाकिस्तानी फौज ने कश्मीर में संघर्षविराम रेखा को पार किया।
2000 : चीन ने तिब्बत होते हुए नेपाल जाने वाले अपने एकमात्र रास्ते को बंद किया।
2018 : जकार्ता एशियाई खेलों में मुक्केबाज अमित पांघल ने 49 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। वह एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले ओवरआल आठवें भारतीय मुक्केबाज बने।
2018 : प्रणब बर्धन और शिबनाथ सरकार ने जकार्ता एशियाई खेलों की पुरूषों ब्रिज प्रतियोगिता की युगल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता।
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर