September 2022 Events & News List: INS विक्रांत की लॉन्चिंग से लेकर नवरात्री तक, जानिए इस महीने के महत्वपूर्ण दिन और दिवस

देश
शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमार | Principal Correspondent
Updated Sep 01, 2022 | 19:21 IST

September 2022 Special Events & News List: सितंबर महीने के आखिरी सप्ताह से त्योहारी सीजन शुरू हो जाएगा। 26 सितंबर से नवरात्री के शुरू होते ही शरद ऋतू का आगमन हो जाएगा।

September 2022 Events, September 2022 News List
सितंबर 2022 के महत्वपूर्ण दिन 
मुख्य बातें
  • सितंबर महीने के आखिरी सप्ताह से शुरू होगी नवरात्री
  • शुक्रवार से होगा INS विक्रांत ऑपरेशनल
  • ऑस्ट्रेलिया की क्रिकेट टीम आएगी भारत दौरे पर

September 2022 Special Events & News List: साल 2022 का अगस्त महीना खत्म हो चुका है और सितंबर में हम प्रवेश कर गए हैं। इस महीने कई महत्वपूर्ण दिन, दिवस और त्योहार हैं। इसी महीने पीएम मोदी देश को आईएनएस विक्रांत सौंपने वाले हैं। आईएनएस विक्रांत देश का पहला स्वदेशी विमान वाहक पोत है। इसके बाद शिक्षक दिवस से लेकर शहीद भगत सिंह की जयंती भी इसी महीने है। तो आइए जानते हैं सिंतबर 2022 का पूरा कैलेंडर....

सिंतबर 2022 का कैलेंडर

तारीख  दिवस
2 सितंबर INS विक्रांत की सर्विस शुरू
5 सितंबर शिक्षक दिवस
7 सितंबर ब्राजील का स्वतंत्रता दिवस
8 सितंबर  अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस
10 सितंबर विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस, पितृपक्ष शुरू
11 सितंबर  9/11 हमले की बरसी, राष्ट्रीय वन शहीद दिवस
12 सितंबर ग्रैंड पैरेंट्स डे
13 सितंबर यूएनजीए मीट
14 सितंबर  हिन्दी दिवस
15 सितंबर इंजीनियर्स डे, इंटरनेशनल डे ऑफ डेमोक्रेसी
16 सितंबर वर्ल्ड ओजोन डे
17 सितंबर विश्व रोगी सुरक्षा दिवस
20 सितंबर ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम का भारत दौरा
21 सितंबर अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस (यूएन)
25 सितंबर अंत्योदय दिवस
26 सितंबर नवरात्री शुरू, विश्व नदी दिवस
27 सितंबर विश्व पर्यटन दिवस
28 सितंबर भगत सिंह जयंती
29 सितंबर विश्व हृदय दिवस

शिक्षक दिवस 2022 (Teachers Day 2022)- भारत में शिक्षक दिवस हर साल 5 सितंबर को मनाया जाता है। यह भारत के दूसरे राष्ट्रपति डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के दिन मनाया जाता है। 

9/11 हमले की बरसी (9/11 Remembrance Day) - अमेरिका में 11 सितंबर 2011 के दिन अलकायदा ने कई हमले किए थे। वर्ल्ड ट्रेड सेंटर से विमानों को टकरा दिया। इस हमले में 2977 लोगों की मौत हो गई थी। इन्हीं लोगों की याद में हर साल इसकी बरसी मनाई जाती है।

हिन्दी दिवस (Hindi Diwas 2022)- हिन्दी दिवस 14 सितंबर को मनाया जाता है। इसी दिन भारत की संविधान सभा ने 1949 में हिंदी को भारत गणराज्य की आधिकारिक भाषा के रूप में अपनाया था।

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर