Kamala Harris के साथ अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा का ये कैसा रिलेशन ट्वीट कर किया खुलासा

देश
रवि वैश्य
Updated Nov 08, 2020 | 18:34 IST

Shatrughan Sinha Congrats Kamala Harris:कमला हैरिस जो भारतीय मूल की हैं उन्होंने अमेरिका के उपराष्ट्रपति का चुनाव जीत लिया है वहीं अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने इसको लेकर ट्वीट करते हुए उन्हें बधाई दी है।

Kamala Harris
हैरिस ने 21 जनवरी, 2019 को 2020 के राष्ट्रपति चुनावों के लिए अपनी खुद की उम्मीदवारी का ऐलान किया था 

भारतीय मूल की कमला हैरिस ने अमेरिका के उपराष्ट्रपति पद का चुनाव जीतकर इतिहास रच दिया है उन्हें दुनियाभर से बधाइयां मिल रही हैं और लोग उनसे अपने संबधों को याद कर रहे हैं, वहीं बॉलीवुड के नामचीन अभिनेता और राजनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने भी कमला हैरिस को लेकर ट्वीट किया है ये ट्वीट उनकी भतीजी प्रीता सिन्हा और कमला हैरिस के संबधों को लेकर है जिसके बावत शॉटगन ने पोस्ट किया है।

शत्रुघ्न सिन्हा अमेरिकी चुनाव में जीत के लिए कमला हैरिस को बधाई दी है इसके साथ ही उन्होंने एक अहम जानकारी भी दी बताया कि उनकी अमेरिका में रहने वाली भतीजी जो उनके बड़े भाई की बेटी है वो अमेरिकी की नवनिर्वाचित उपराष्ट्रपति बनी कमला हैरिस के साथ काम कर चुकी है, शत्रुघ्न ने इसको लेकर प्रीता की भी तारीफ की है, उन्होंने प्रीता और कमला की एक फोटो भी शेयर की है।

शत्रुघ्न सिन्हा ने लिखा है, 'कमला हैरिस को ढेरों शुभकामनाएं, जहां पूरी दुनिया जो बिडेन के जीतने से खुश है, वही कमला हैरिस की जीत भी अभूतपूर्व हैl बधाईl' शत्रुघ्न सिन्हा ने लिखा कि 'यहां देखें, वह मेरी बेटी जैसी भतीजी प्रीता सिन्हा के साथ है, जो कि मेरे बड़े भाई डॉक्टर लखन सिन्हा की बेटी है, जो कमला हैरिस के साथ अपनी टीम को लेकर जुड़ी हुई थी। अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में भारतीय लोग बहुत ही गंभीरता से जुड़े हुए थेl इसके चलते कमला की जीत हुई है, हमारी बेटी प्रीता को भी बधाई।'

कमला हैरिस ने चुनाव जीतकर कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए

गौरतलब है कि कमला हैरिस ने अमेरिकी उपराष्ट्रपति का चुनाव जीतकर कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं। हैरिस ने 21 जनवरी, 2019 को 2020 के राष्ट्रपति चुनावों के लिए अपनी खुद की उम्मीदवारी का ऐलान किया था। वह बिडेन की मुखर समर्थक हैं। हैरिस उपराष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी करने वालीं भारतीय और एशियाई मूल की पहली अमेरिकी हैं। वो अमेरिकी इतिहास की पहली महिला उप राष्ट्रपति हैं और इसके अलावा वह पहली एशियन अमेरिकन उप राष्ट्रपति भी होंगी।

हॉवर्ड और कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी से पढ़ाई करने वाली कमला हैरिस  2010 में कैलिफोर्निया की अटॉर्नी जनरल बनीं। राष्ट्रपति चुनाव में जीत सुनिश्चित करने के बाद उन्होने ट्वीट करते हुए लिखा, 'मेरे और जो बिडेन के लिए ये चुनाव बेहद महत्वपूर्ण था। ये अमेरिका की आत्मा के बारे में और हमारे लड़ने की इच्छाशक्ति के बारे में था। हमें आगे बहुत काम करना है। चलिए शुरू करते हैं।'

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर