सुशील मोदी का नीतीश पर फिर हमला, पॉलिटिकल टूरिज्म के लिए दिल्ली गए हैं

देश
आईएएनएस
Updated Sep 07, 2022 | 00:25 IST

बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम एवं राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी ने एक बार फिर नीतीश कुमार पर निशाना साधा है और कहा कि लोग बाढ़ और सूखे से परेशान हैं और वे राजनीतिक पर्यटन कर रहे हैं।

Sushil Modi attacks Nitish kumar again, Went to Delhi for political tourism
सुशील मोदी का नीतीश पर फिर हमला 

पटना : बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी ने मंगलवार को कहा कि जब बिहार बाढ़ और सूखे की दोहरी मार झेल रहा है, तब नीतीश कुमार केवल सुर्खियों में रहने के लिए दिल्ली के राजनीतिक पर्यटन पर हैं। मोदी ने कहा कि 1960 के दशक में डा. लोहिया और 1974-77 के बीच जेपी ने जिस कांग्रेस के खिलाफ लंबी लड़ाई लड़ी, उसके नेतृत्व की सबसे नकारा पीढ़ी के आगे लालू प्रसाद के बाद नीतीश कुमार का नतमस्तक होना अत्यंत दुखद है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार उन दलों को कांग्रेस के साथ लाने के असम्भव अभियान ( मिशन इम्पॉसिबल) पर हैं, जो विभिन्न राज्यों में कांग्रेस से लड़ कर ही सत्ता में हैं। केरल, पश्चिम बंगाल, दिल्ली इसके प्रमाण हैं।

मोदी ने कहा नीतीश कुमार का पूर्व पीएम एचडी देवेगौड़ा से मिलना इस बात का संकेत है कि वे केंद्र में अस्थिर और कमजोर सरकारों वाला दौर लौटा कर देश के पुराने शत्रुओं की मदद करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि 1990 के दशक में देवगौड़ा-गुजराल सहित 6 प्रधानमंत्री हुए थे। नीतीश कुमार उस दौर से बाहर नहीं निकल पाए, जबकि 2014 के बाद देश बहुत आगे निकल चुका है।

गिले शिकवे हुए दूर! जब मुद्दत बाद शरद यादव से गले मिले नीतीश कुमार, दोनों ने कहा- विपक्षी दल एकजुट हों

उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार उस कांग्रेस से मिल रहे हैं, जो केवल दो राज्यों में सिमट चुकी है। वे उन वाम दलों को भी जोड़ना चाहते हैं, जिनका वजूद खत्म हो रहा है। मोदी ने कहा कि जदयू का नीतीश कुमार को राष्ट्रीय राजनीति में भेजना एक मनोरंजक प्रयोग है।
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर