UP BJP President: स्वतंत्र देव सिंह ने यूपी के प्रदेश अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा, इन नामों पर हो रही  चर्चा!

Swatantra Dev Singh resigns:स्वतंत्र देव सिंह ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को अपना इस्तीफा सौंपा है, पार्टी को जल्द ही नया प्रदेश अध्यक्ष मिल सकता है।

Swatantra Dev Singh resign
स्वतंत्रदेव को 16 जुलाई, 2019 को पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया था  

स्वतंत्र देव सिंह ने बीजेपी यूपी के प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है, बताया जा रहा है कि स्वतंत्र देव सिंह ने अपना इस्तीफा बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा को दिया है, अब पार्टी को जल्द ही नया प्रदेश अध्यक्ष मिल सकता है गौर हो कि स्वतंत्र देव सिंह उत्तर प्रदेश सरकार में जल शक्ति मंत्री हैं। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के पद पर उनका कार्यकाल 16 जुलाई को ही समाप्त हो चुका है।

स्वतंत्रदेव को 16 जुलाई, 2019 को पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया था उनका तीन साल का कार्यकाल 16 जुलाई, 2022 को पूरा हो गया। वह फिलहाल प्रदेश सरकार में जलशक्ति मंत्री हैं। 

पार्टी के नए प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा जल्द की जाएगी नए अध्यक्ष की घोषणा तक स्वतंत्रदेव पार्टी के कार्यक्रमों में बतौर प्रदेश अध्यक्ष काम करते रहेंगे वहीं अब यूपी के नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर चर्चाएं जोरों पर हैं, इस कड़ी में कई दिग्गज नेताओं के नाम की अटकलें लगाई जा रही हैं कि इन्हें कमान मिल सकती है।

ये नाम प्रदेश अध्यक्ष की दौड़ में बताए जा रहे आगे

प्रदेश अध्यक्ष की दौड़ में डॉ. दिनेश शर्मा, पूर्व ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा, कन्नौज के सांसद सुब्रत पाठक, नोएडा के सांसद डॉ. महेश शर्मा और प्रदेश उपाध्यक्ष विजय बहादुर पाठक का नाम प्रमुखता से चल रहा है ऐसा कहा जा रहा है। वहीं बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए पिछड़े वर्ग से डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का नाम भी चर्चा में है, गौर हो कि केशव मौर्या के नेतृत्व में ही बीजेपी ने साल 2017 में 325 सीटें जीतने का रिकॉर्ड बनाया था। 

पार्टी में एक व्यक्ति एक पद का सिद्धांत

पार्टी में एक व्यक्ति एक पद का सिद्धांत है ऐसे में बीते कुछ समय से नए प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति की अटकलें लगाई जा रही थीं पर 3 साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद ही स्वतंत्रदेव ने अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर