Punjab: मोहाली में 'मौत को छूते' हुए 50 फीट की ऊंचाई से गिरा झूला, कई लोग हुए घायल

देश
किशोर जोशी
Updated Sep 05, 2022 | 06:45 IST

Swing Crashes: पंजाब के मोहाली में दिल दहला देने वाली घटना का एक वीडियो सामने आया है। यहां चल रहे मेले में 50 फीट की ऊंचाई से एक झूला गिर गया जिसमें महिलाएं और बच्चों समेत 10 लोग घायल हो गए।

Swing crashes down from 50 feet in Mohali fair Punjab nearly 50 people injured
मोहाली में 'मौत' को छू कर लौटा झूला, बाल-बाल बची कई जान 
मुख्य बातें
  • मोहाली में 'मौत' को छू कर लौटा झूला, बाल-बाल बची कई जान
  • 50 फीट की ऊंचाई से गिरा झूला, मचा हडकंप
  • झूला टूटने के बाद मेले में मची भगदड़

Punjab News: बड़ी खबर पंजाब के मोहाली से आ रही है जहां दशहरा ग्राउंड में चल रहे मेले में अचानक बड़ा हादसा हो गया। यहां के फेज-आठ के दशहरा मैदान में लगे मेले में रात ड्रॉप टावर झूला 50 फीट की ऊंचाई से अचानक नीचे गिर पड़ा। झूले पर करीब 20 से 25 लोग सवार थे। जिनकी जान बाल बाल बच गई। लेकिन झूले में बैठे लोगों को चोटें जरूर आई हैं। घायलों में ज्यादातर महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। वहीं जिला प्रशासन ने इस पूरे मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं।  

महिलाएं और बच्चे भी घायलों में शामिल

घायलों में बच्चे और महिलाएं शामिल हैं, जिन्हें घटना के तुरंत बाद अस्पताल ले जाया गया। एक अधिकारी के अनुसार, मेले के आयोजकों को 4 सितंबर तक कार्यक्रम आयोजित करने की अनुमति थी, हालांकि, मेले की समय सीमा बढ़ाने की सूचना देने वाला एक बोर्ड मौके पर लगाया गया था जिसमें 11 सितंबर की समय सीमा बताई गई थी। मौके पर मौजूद व्यक्ति ने आरोप लगाते हुए कहा, '"उनके निजी बाउंसर लगभग 20 मिनट देरी से आए। एक महिला थी जिनके सर पर चोट लगी थी। घटना की जिम्मेदारी कौन लेगा? बिना किसी चिकित्सा सहायता के यह व्यवसाय कैसे चल रहा है? जनता को पुलिस द्वारा रोका जा रहा है। लगभग 50 लोग घायल हो जाएंगे। कोई सुरक्षा उपाय नहीं किए गए थे। कोई बड़ा अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा'

Video: तालाब के किनारे पेड़ पर झूला झूल रहा था शख्स, फिर जो हुआ उसे देख कहेंगे- 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा'

पुलिस का बयान

डीएसपी हरसिमरन सिंह बल ने कहा, 'अब तक हमें जो पता चला है, वह यह है कि उन्हें शो आयोजित करने की अनुमति थी। हालांकि, अगर उनकी ओर से कोई गलती हुई है तो किसी को भी नहीं बख्शा जाएगा। कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। हमने सभी घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया है।' हालांकि, घटना के दौरान मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने दावा किया कि मेले के आयोजन में सुरक्षा के कोई उपाय नहीं किए गए।

Funny Video: झूला झूलते समय टूटी रस्सी, लोग बोले- मुंह के बल कीचड़ में गिरीं 'पापा की परियां'

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर